फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The crook told names of three associates in interrogation, search operation started

कानपुर: पूछताछ में बदमाश ने खोली जुबान, बताए तीन साथियों के नाम, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 20 Jan 2022 05:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Jan 2022 05:05 PM IST
सार

श्याम नगर में  चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों के मामले में पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपने तीन साथियों के नाम बताए हैं। सोनू ने बताया कि मुख्य गेट पार कर घर के भीतर चारों लोग दाखिल हो गए थे। मगर उसके आगे वह नहीं घुस पाए थे। हर दरवाजे पर लॉक लगा था। उन्होंने पुलिस का सायरन सुना तो एक-एक कर सभी छत पर चढ़ गए।

विज्ञापन
Kanpur: The crook told names of three associates in interrogation, search operation started
कानपुर में लूट की वारदात को सेंसर कैमरे की मदद से किया नाकाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के श्याम नगर में चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ने के मामले में कुछ और बदमाशों के नाम सामने आए हैं। श्याम नगर निवासी अमेरिका में रह रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर विजय अवस्थी के बंद घर पर सोमवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया था। तत्काल पुलिस के पहुंचने पर मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें नरवल निवासी सोनू पकड़ा गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने बुधवार को कोर्ट से अनुमति ली और जेल में जाकर सोनू से कई घंटे तक पूछताछ की। तब सोनू ने बताया कि उस रात उसके साथ मुन्ना, कल्लू व पप्पू थे। इन तीनों के साथ मिलकर उसने चोरी की साजिश रची थी। चूंकि कैमरों की वजह से वह पकड़ा गया और उसकी साजिश नाकाम हो गई। 
विज्ञापन


छत पर चढ़े, पीछे कूदकर भागे थे 
सोनू ने बताया कि मुख्य गेट पार कर घर के भीतर चारों लोग दाखिल हो गए थे। मगर उसके आगे वह नहीं घुस पाए थे। हर दरवाजे पर लॉक लगा था। उसी वक्त कैमरे से विजय ने उनको चेतावनी देनी भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने पुलिस का सायरन सुना तो एक-एक कर सभी छत पर चढ़ गए। पीछे खाली प्लाट में कूद गए। वही छत पर रह गया था। तब तक पुलिस ने उसको देख लिया था। बचने के लिए गोली चला दी। हड़बड़ी में वह गिरकर घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसको दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed