{"_id":"69f1e5c93484531d280cfa52","slug":"kanpur-the-biers-of-mother-and-her-two-young-daughters-were-lifted-simultaneously-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एक साथ उठीं मां और दो मासूम बेटियों की अर्थियां, एक ही सवाल- चांदनी ने क्यों चुना मौत का रास्ता?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एक साथ उठीं मां और दो मासूम बेटियों की अर्थियां, एक ही सवाल- चांदनी ने क्यों चुना मौत का रास्ता?
Wed, 29 Apr 2026 04:34 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:34 PM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर के नजफगढ़ में अपनी दो बेटियों संग जान देने वाली चांदनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मेहनत-मजदूरी कर बेटियों को पाल रही स्वाभिमानी चांदनी की मौत से गांव में मातम है। पुलिस आत्महत्या के रहस्यों को सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के नजफगढ़ गांव में बीते मंगलवार को मायके में रह रही महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। गांव में करीब पांच वर्षों से रह रही चांदनी और दो बेटियां पायल व ब्यूटी की गांव से जब एक साथ तीन अर्थियां उठी, तो हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन
सैकड़ो की तादाद में जुटे ग्रामीणों की जुबान पर एक ही चर्चा थी कि चांदनी बहुत स्वाभिमानी थी। बच्चों की खातिर पति से 400 किलोमीटर दूर अपने मायके में रह रही थी। मायके पक्ष के भाइयों और मां-बाप पर बोझ न बनते हुए खुद मेहनत मजदूरी करके अपना व बच्चों का भरण पोषण कर रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खौफनाक कदम की हरओर चर्चा होती रही
इसके साथ ही दोनों बेटियों को अच्छी शिक्षा दी दे रही थी। चांदनी के द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम की हर ओर चर्चा होती रही कि आखिर अचानक से ऐसा क्या हुआ, जिससे आहत होकर चांदनी ने अपनी बेटियों संग मौत को चुना। हर किसी की जुबान पर अलग-अलग बातें थीं।
