{"_id":"698c5bf0636861ac0705c7c7","slug":"kanpur-the-bank-controversy-has-now-turned-to-caste-ritu-retorts-to-the-video-i-am-also-a-brahmin-2026-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बैंक का बवाल अब जाति पर आया; मैं ठाकुर हूं वाले वीडियो पर ऋतु का पलटवार- मैं भी ब्राह्मण हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बैंक का बवाल अब जाति पर आया; मैं ठाकुर हूं वाले वीडियो पर ऋतु का पलटवार- मैं भी ब्राह्मण हूं
Wed, 11 Feb 2026 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:07 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर के पनकी स्थित बैंक में कर्मचारियों के बीच का झगड़ा अब जातिगत बयानबाजी तक पहुंच गया है, जहां ठाकुर और ब्राह्मण की पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस जारी है।
विज्ञापन
जानकारी देती ऋतु त्रिपाठी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के पनकी स्थित निजी बैंक में कर्मचारी विवाद अब जातिगत बयानबाजी तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित रूप से ‘मैं ठाकुर हूं’ कहने के बाद विवाद गहराता दिख रहा है। इस बयान पर ऋतु त्रिपाठी ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि अगर वह ठाकुर हैं, तो मैं भी ब्राह्मण हूं।
विज्ञापन
ऋतु का कहना है कि वह छह जनवरी को बैंक में इस्तीफा देने और रिलीविंग लेटर लेने पहुंची थीं, लेकिन उन्हें अनावश्यक रूप से रोका गया। उनका आरोप है कि पूरे घटनाक्रम को गलत तरीके से पेश किया गया। वहीं आस्था की ओर से दावा किया गया कि उन्होंने किसी की जाति नहीं पूछी और न ही कोई अपशब्द कहा।
विज्ञापन
दोनों पक्षों को लेकर सामने आई हैं तीखी प्रतिक्रियाएं
उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अब मामला बैंक प्रबंधन और संभावित कानूनी कार्रवाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।