फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Textiles Committee elections: Youth faction rules, all 14 candidates win

Kanpur News: कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में युवा गुट की सरकार, सभी 14 प्रत्याशी जीते

Sat, 20 Dec 2025 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Textiles Committee elections: Youth faction rules, all 14 candidates win
कानपुर। कानपुर कपड़ा कमेटी की 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन के लिए हुए मतदान में युवा गुट ने शानदार जीत हासिल की। युवा गुट के सभी 14 प्रत्याशी जीते जबकि काशी गुट के आठ प्रत्याशी ही जीत पाए। उनका एक प्रत्याशी चुनाव हार गया। निर्दलीय लक्ष्मण सहगल जीत गए। निवर्तमान अध्यक्ष अमित दोसर को सबसे ज्यादा 901 वोट मिले। चुनाव में जोरदार टक्कर देखने को मिली। कई प्रत्याशियों में एक से लेकर चार वोटों में जीत का अंतर रहा। वहीं, 28 दिसंबर को आमसभा बुलाई गई है। इसके 15 दिन बाद कमेटी के नए पदाधिकारियों का चयन होगा। अब नए साल में कमेटी बन जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी सत्य नारायण सिंहानिया ने बताया कि चुनाव में बुधवार को 73.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 1548 में से 1137 लोगों ने वोट डाले थे। दो दिन तक चली मतगणना में 1086 वैध वोटों की गिनती की गई। 51 वोट अवैध रहे। 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में थे। कम प्रत्याशी होने से जीत का अंतर भी बेहद कम रहा। 12, 13, 21 और 22 नंबर के बीच जीत का अंतर एक-एक वोट रहा जबकि 19 से 20 नंबर के सदस्य के बीच जीत का अंतर चार वोट रहा। वहीं, जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों ने ढोल-नगाड़ों के बीच डांस किया। एक दूसरे और मिठाई खिलाई। बाद में बाजार में जुलूस भी निकाला गया। पिछले चुनाव में भी युवा गुट ने परचम लहराया था। इस दाैरान सहायक चुनाव अधिकारी करुणेश मिश्रा, राधेश्याम माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------

युवा गुट के सदस्य और उनके मिले वोट

अमित दोसर को 901, रुमित सिंह सागरी को 851, नवीन कुमार नेवटिया को 844, अशोक माहेश्वरी को 827, राकेश कपूर को 786, अभिषेक चावला को 776, राकेश कुमार सेठिया को 753, अशोक कुमार माहेश्वरी को 746, करनराज वोहरा को 721, संजय कुमार गुप्ता को 702, राम प्रकाश गुप्ता को 693, श्याम जी गुप्ता को 675, सुनील कुमार अग्रवाल को 651, अनिल कुमार जैन को 647 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
काशी गुट के सदस्य और उनके मिले वोट
कानपुर। विश्वनाथ गुप्ता को 855, दीपक कुमार गुप्ता को 844, वीरेंद्र गुलाटी को 777, काशी प्रसाद शर्मा को 722, श्रीकृष्ण गुप्ता को 694, कमल कुमार अग्रवाल को 659, सुदेश चंदानी को 646, अमित कुमार गुप्ता को 606, , गंगा नारायण गुप्ता को 242 वोट।
----------
निर्दलीय: लक्ष्मण सहगल को 654 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed