फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Testing of signal system begins on Baradevi-Naubasta elevated route

Kanpur: बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड रूट में सिग्नल सिस्टम की टेस्टिंग शुरू, पांच किमी सेक्शन में लगाए 24 सिग्नल

Thu, 13 Nov 2025 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Testing of signal system begins on Baradevi-Naubasta elevated route
सिग्नल सिस्टम की टेस्टिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) के अंतर्गत बारादेवी - नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन में गुरुवार को सिग्नल सिस्टम की टेस्टिंग प्रक्रिया और पार्शियल एक्सेप्टेंस टेस्ट शुरू हुआ। इस सेक्शन के पांचों स्टेशनों (बारादेवी, किदवईनगर, वसंत विहार, बौद्धनगर, नौबस्ता) में सिग्नल इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा हो गया है। सिविल निर्माण और अन्य सिस्टम इंस्टॉलेशन कार्य भी अंतिम चरण में हैं। पांच किलोमीटर लंबे इस सेक्शन में 24 सिग्नल लगाए गए हैं। इनमें बारादेवी स्टेशन पर आठ, नौबस्ता स्टेशन पर 10 और बीच के तीन स्टेशनों में दो-दो सिग्नल लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर पहले इनडोर केबलिंग की गई और ट्रेन रेडियो एक्सेस एंटीना लगाए गए। इसके बाद पिको टेस्ट के माध्यम से वायरिंग कनेक्शन की जांच की गई। अब पार्शियल एक्सेप्टेंस टेस्ट के तहत सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़े उपकरणों (सिग्नल, एंटीना आदि) का अलग-अलग परीक्षण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के बाद सिस्टम एक्सेप्टेंस टेस्ट किया जाएगा, जिसमें ट्रेन को इन्हीं सिग्नलों के आधार पर चलाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

Kanpur: Testing of signal system begins on Baradevi-Naubasta elevated route
लगाए गए सिग्नल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम विभाग के सहायक महाप्रबंधक दीपक पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार के अनुसार बारादेवी-नौबस्ता सेक्शन में ट्रैक निर्माण और सिग्नल इंस्टॉलेशन कार्य पूरे हो चुके हैं। अब सिग्नलिंग सिस्टम के पार्शियल एक्सेप्टेंस टेस्ट की शुरुआत की गई है।

 
विज्ञापन

Kanpur: Testing of signal system begins on Baradevi-Naubasta elevated route
लगाए गए सिग्नल - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो सिग्नलों के तीनो रंगों का अर्थ
- लाल रंग ट्रेन को रुकने का संकेत देता है।
- बैंगनी रंग ट्रेन को सीमित गति में आगे बढ़ने की अनुमति देता है, जब आगे कोई ट्रेन या अवरोध हो।
- हरा रंग आगे का ट्रैक पूरी तरह खाली होने का संकेत देता है, जिससे ट्रेन अधिकतम गति से आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed