{"_id":"60eb9f6254cd054d58146dab","slug":"kanpur-terrorist-connection-after-isis-hizbul-now-al-qaeda-s-stir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर का आंतकी कनेक्शन: आईएसआईएस, हिजबुल के बाद अब अलकायदा की हलचल, पकड़े जा चुके हैं कई आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर का आंतकी कनेक्शन: आईएसआईएस, हिजबुल के बाद अब अलकायदा की हलचल, पकड़े जा चुके हैं कई आतंकी
Mon, 12 Jul 2021 07:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:51 AM IST
सार
कानपुर में भी धरपकड़ जारी है। कई टीमें गठित हैं, जो छापा मार रही हैं। मार्च 2017 में उज्जैन-भोपाल पैसेंजर में बम धमाका हुआ था। इसके बाद यूपी एटीएस ने आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल का खुलासा किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में आतंकी गतिविधियां पहले भी संचालित होती रहीं। यहां से आईएसआईएस और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी पकड़े जा चुके हैं। इन आतंकियों ने शहर को दहलाने की साजिश रची थी। एक बार फिर आतंकी संगठन अलकायदा से शहर का कनेक्शन मिला है।
हालांकि, हर बार एटीएस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। कानपुर में भी धरपकड़ जारी है। कई टीमें गठित हैं, जो छापा मार रही हैं। मार्च 2017 में उज्जैन-भोपाल पैसेंजर में बम धमाका हुआ था। इसके बाद यूपी एटीएस ने आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल का खुलासा किया था।
एयरफोर्स से रिटायर्ड गौस मोहम्मद खान मॉड्यूल का सरगना था। संगठन का एक आतंकी सैफुल्लाह लखनऊ में हुए एनकाउंटर में मारा गया था। प्रदेश के बड़े शहरों में ये आतंकी कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे।

वर्ष-2018 में जाजमऊ से एटीएस ने हिजबुल के आतंकी कमरुज्जमा को गिरफ्तार किया था। इसने घंटाघर सुतरखाना स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में धमाका करने की साजिश रची थी। वहीं रेल हादसों में भी आतंकी कनेक्शन निकला था।
शहर से गिरफ्तार आतंकी
- 14 सितंबर 2018 को एटीएस ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमरुज्जमा उर्फ कमरुद्दीन को जाजमऊ से गिरफ्तार किया।
- मार्च 2017 को आईएसआईएस के आतंकियों के खुरासान मॉड्यूल का खुलासा हुआ।
- अप्रैल 2014 को पटना में विस्फोट करने वाले एक संदिग्ध को पनकी स्टेशन के पास से एटीएस ने पकड़ा।
- जुलाई 2012 में सेंट्रल स्टेशन से फिरोज नाम के संदिग्ध की गिरफ्तारी।
- 18 सितंबर 2011 को रांची निवासी आईएसआई एजेंट फैसल रहमान उर्फ गुड्डू को एटीएस ने गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में रेल बाजार से गिरफ्तार किया।
- 11 सितंबर 2009 को आईएसआई एजेंट इम्तियाज को सचेंडी से गिरफ्तार किया।
- 27 सितंबर 2009 को बिठूर से आईएसआई एजेंट वकास की गिरफ्तारी हुई।
- 14 अगस्त 2000 में कानपुर के आर्यनगर में पहला कुकर बम धमाका हुआ था।