फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Tent house owner's father commits suicide by hanging, family in shock

Kanpur: टेंट हाउस व्यापारी के पिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 02 Feb 2026 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Feb 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Tent house owner's father commits suicide by hanging, family in shock
सूर्यकांत झा - फोटो : अमर उजाला
चकेरी थाना क्षेत्र में टेंट हाउस व्यापारी के पिता केडीए काॅलोनी देहली सुजानपुर निवासी सूर्यकांत झा (57) ने सोमवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार बेटा गोविंद टेंट हाउस चलाता है वहीं पिता ई-ऑटो रिक्शा चालक थे। परिवार में पत्नी अनिला, बेटी ज्योति व आरती हैं। भांजे शिवशंकर झा ने बताया कि रविवार रात मामा ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना पीना खाया। इसके बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह 4:30 बजे के बाद उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। शव फंदे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार बेटा गोविंद टेंट हाउस संभालता है। परिजन खुदकुशी के पीछे का कारण नहीं बता सके। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed