फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Taxi overturned after being hit by a dumper, driver crushed to death, four injured

Kanpur Accident: डंपर की टक्कर से टैक्सी पलटी, चालक की दबकर मौत, चार घायल

Sun, 01 Jun 2025 09:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Taxi overturned after being hit by a dumper, driver crushed to death, four injured
चालक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थानाक्षेत्र के रूमा में हाईवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डंपर ने टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टैक्सी पलट गई और चालक की दबकर मौत हो गई। सब्जी और फूल लेकर घंटाघर जा रही चार सवारियां भी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


सरसौल के खरौटी गांव निवासी विनय साहू (52) गांव से रामादेवी होते हुए घंटाघर के लिए टैक्सी चलाते थे। रोज की तरह वह रविवार सुबह 4:30 बजे रूमा हाईवे पर स्थित एक शोरूम के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से फतेहपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे टैक्सी पलट गई और चालक दब गया। वहीं, टैक्सी में सवार खरौटी गांव निवासी किसान सुरेंद्र कनौजिया समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed