फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suspicion that a couple was murdered and buried police found nothing during excavation

Kanpur: दंपती की हत्याकर दफन करने की आशंका, पुलिस को खोदाई में कुछ नहीं मिला, स्कूल प्रबंधन ने ली राहत की सांस

Sat, 01 Aug 2026 01:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 01 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज स्थित गोपीनाथ चंद्रावती प्राइमरी विद्यालय में रहने वाले गार्ड और उसकी पत्नी (आया) के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने पर हत्या की आशंका जताई गई। मौके पर फर्श की स्थिति संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ करीब दो फीट खोदाई कराई, हालांकि वहां कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन
Kanpur Suspicion that a couple was murdered and buried police found nothing during excavation
स्कूल में कमरे के फर्श की खोदाई करवाती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथपुरम मोहल्ला स्थित गोपीनाथ चंद्रावती प्राइमरी विद्यालय की आया व उसका पति गुरुवार की शाम से लापता है। आया पति के साथ विद्यालय परिसर में ही कमरे में रहती थी। शुक्रवार की सुबह दंपती का कमरा खुला मिला। मौके पर बीयर, शराब की बोतल व एक हथौड़ी मिली।

विज्ञापन

जमीन के जगह उठी नजर आई। दंपती की हत्या कर शव दफनाने की आशंका पर प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे के फर्श की खोदाई कराई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। स्कूल के प्रधानाचार्य बीके श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी गार्ड जतिन व उसकी पत्नी आया पत्नी निशा कई वर्षों से स्कूल में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन





दंपती को मारकर दफन करने की आशंका
जतिन शराब का लती है। गुरुवार की शाम अचानक दंपति लापता हो गए। सुबह स्कूल का स्टॉफ पहुंचा तो दंपती का कमरा खुला मिला, सारा सामान अस्त-व्यस्त था। वहां शराब व बीयर की बोतल और एक हथौड़ी पड़ी थी। दंपती को मारकर दफन करने की आशंका पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

खोदाई कराई गई, लेकिन कुछ नहीं मिला
उधर, पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए खोदाई शुरू कराई। करीब दो फिट तक खोदाई कराई गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed