{"_id":"6afd8fb23f108a549404f8fa","slug":"kanpur-surprise-inspection-by-the-mandi-director-exposes-irregularities-five-out-of-six-centers-found-closed-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मंडी निदेशक के औचक निरीक्षण में खुली पोल, छह में से पांच केंद्र मिले बंद, प्रभारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मंडी निदेशक के औचक निरीक्षण में खुली पोल, छह में से पांच केंद्र मिले बंद, प्रभारियों को लगाई फटकार
Wed, 18 Nov 2026 05:14 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:14 PM IST
सार
Kanpur News: अकबरपुर उप मंडी में बुधवार को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह में से पांच सरकारी क्रय केंद्र बंद मिले और केवल एक केंद्र पर तौल होती पाई गई, जिस पर निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रभारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात में अकबरपुर उप मंडी में छह सरकारी खरीद केंद्र बने हैं। बुधवार दोपहर में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। पांच क्रय केंद्र पर तौल बंद मिली। केवल एक क्रय केंद्र पर ही तौल होती मिली। इस पर निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताई। केंद्र पर मौजूद किसान कटरा गांव के अरूण कुमार ने कहा कि सुबह से मंडी में धान की तौल का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर निदेशक ने केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई। निदेशक के तल्ख तेवर देख क्रय केंद्र प्रभारियों ने माफी मांगी। कहा कि सभी छ्ह क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र प्रभारियों को सभी क्रय केद्रों पर अनाज की खरीद करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर एक किसान धान की तौल के लिए इंतजार करता मिला। इस पर तुरंत धान की तौल शुरू कराई गई।
विज्ञापन
