{"_id":"6ac880d020125befdd06843a","slug":"kanpur-stunt-on-an-e-auto-in-alam-market-goes-wrong-vehicle-loses-control-and-crashes-into-a-shop-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आलम मार्केट में ई-ऑटो से स्टंट पड़ा भारी, बेकाबू होकर दुकान में घुसा वाहन, हो सकता था बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आलम मार्केट में ई-ऑटो से स्टंट पड़ा भारी, बेकाबू होकर दुकान में घुसा वाहन, हो सकता था बड़ा हादसा
Fri, 09 Oct 2026 11:21 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:21 AM IST
सार
Kanpur News: अनवरगंज थाना क्षेत्र की आलम मार्केट में ईवी ऑटो से स्टंट करने के चक्कर में वाहन बेकाबू हो गया और सीधे दुकान में जा घुसा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में अनवरगंज थाना क्षेत्र के आलम मार्केट में स्टंटबाजी का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक ई-ऑटो चालक बीच बाजार वाहन से खतरनाक स्टंट कर रहा था। इसी दौरान रफ्तार तेज होने से ई-ऑटो अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो दुकान में सीधे जा घुसा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आलम मार्केट में रोजाना की तरह लोगों और ग्राहकों की भारी चहल-पहल थी। इसी बीच ई-ऑटो चालक कलाबाजियां दिखाते हुए वाहन दौड़ाने लगा। अचानक नियंत्रण खोने पर ऑटो तेज रफ्तार में दुकान के शटर और काउंटर को तोड़ते हुए अंदर घुस गया।
विज्ञापन
Trending Videos
जांच में जुटी पुलिस
गनीमत यह रही कि कोई ऑटो की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। टक्कर होते ही बाजार में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों का कहना है कि संकरी और व्यस्त मंडियों में इस तरह की स्टंटबाजी आम लोगों की जान से खिलवाड़ है। मामले में अनवरगंज पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है।