{"_id":"672d0e25ead46ef4680d6753","slug":"kanpur-students-created-ruckus-in-nursing-college-police-pacified-them-by-explaining-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा, पुलिस ने समझाकर शांत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा, पुलिस ने समझाकर शांत कराया
Fri, 08 Nov 2024 12:31 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
कल्याणपुर स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझाकर शांत कराया। आवास विकास तीन अंबेडकरापुरम स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज में डीएमएलडी 2023-25 बैच के छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्रवेश के समय प्रबंधन की तरफ से उन्हें पांच शर्तें बताई गई थी।
इसमें कहा गया था कि डीएमएलडी पूरी करने के बाद छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर के साथ तथा अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। साथ ही अपनी प्रयोगशाला भी खोल सकते हैं। दूसरी शर्त थी कि छात्र-छात्राओं को संस्थान छह माह का अनुभव प्रमाण पत्र देगा। तीसरी शर्त थी कि सौ प्रतिशत सभी छात्राओं को स्कॉलरशिप आएगी। चौथी शर्त में सौ प्रतिशत संस्थान में प्लेसमेंट पढ़ाई के मुताबिक कराया जाएगा। वही पांचवी शर्त में कि सभी छात्र छात्राओं को कॉलेज की प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल कराए जाने की बात कही गई थी, लेकिन संस्थान ने किसी भी शर्त को पूरा नहीं किया है। 14 दिन पहले भी छात्र-छात्राओं ने यही आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। तब छात्र-छात्राओं ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रों की समस्याओं को लेकर नौ नवंबर को प्रबंधन से बात की जाएगी।