{"_id":"6a6340f67671633642077212","slug":"kanpur-student-falls-into-depression-due-to-english-teacher-conduct-alleges-harassment-and-casteist-remarks-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अंग्रेजी टीचर की हरकतों से अवसाद में आई छात्रा, मानसिक प्रताड़ना और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अंग्रेजी टीचर की हरकतों से अवसाद में आई छात्रा, मानसिक प्रताड़ना और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप
Fri, 24 Jul 2026 04:09 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 24 Jul 2026 04:09 PM IST
सार
Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा ने अपनी इंग्लिश शिक्षिका पर मानसिक प्रताड़ना, जातिसूचक टिप्पणियां करने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों की शिकायत पर गुरुवार रात पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी देते पीड़िता के पिता
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपनी ही अंग्रेजी की शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और स्कूल में सबके सामने सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की बात कही है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि यह प्रताड़ना कोई एक दिन की नहीं, बल्कि बीते एक साल से लगातार जारी थी। शिक्षिका द्वारा लगातार निशाना बनाए जाने और अपमानित किए जाने के कारण छात्रा भारी मानसिक तनाव और अवसाद के दौर से गुजर रही है। जब स्थिति असहनीय हो गई, तो परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मामले की गंभीरता को देखते हुए चकेरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात करीब 10:12 बजे संबंधित धाराओं में एफआईआर (दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं व शिक्षकों से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।