फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Student accused sports teacher of physical abuse and attempted suicide

Kanpur: खेल शिक्षक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 24 Jul 2024 07:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2024 07:44 PM IST
सार

Kanpur News: छात्रा ने खेल शिक्षक पर अश्लील वीडियो बनाकर पांच साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। छात्रा की मां की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Kanpur: Student accused sports teacher of physical abuse and attempted suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के एक स्कूल के खेल शिक्षक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा 9वीं की छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। आरोप है कि शिक्षक ने बहला फुसलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करने लगा। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


चकेरी क्षेत्र की महिला के अनुसार वर्ष 2019 में उनकी बेटी एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। वहीं के खेल शिक्षक ने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद पांच साल से बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। आरोपी की हरकतों से तंग आकर 14 जुलाई 2024 को बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


जब उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने आपबीती बताई। हालांकि उन्होंने लोकलाज के डर से पहले तो आरोपी की शिकायत नहीं की, लेकिन आरोपी ने जब फोन कर फिर से वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी तो उन्होंने चकेरी पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed