{"_id":"6813b9562a891265510ebaf4","slug":"kanpur-stones-were-pelted-on-the-team-removing-encroachment-in-vishwa-bank-colony-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: विश्व बैंक कालोनी में अतिक्रमण हटा रही टीम पर चले पत्थर, हमलावरों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: विश्व बैंक कालोनी में अतिक्रमण हटा रही टीम पर चले पत्थर, हमलावरों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
Thu, 01 May 2025 11:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 May 2025 11:44 PM IST
सार
Kanpur News: हमलावरों ने मारपीट कर अभियान रुकवाया। लाठियां भी चलाईं। नगर आयुक्त ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
नगर निगम दस्ते पर किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व बैंक कालोनी के सी-सेक्टर में गुरुवार को नाले से अतिक्रमण हटा रहे नगर निगम दस्ते पर चट्टा संचालकों समेत क्षेत्र के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। हमलावरों ने दस्ते में शामिल पूर्व फौजियों पर लाठियां चलाने के साथ हाथापाई की। इस बीच लाठी लगने से एक महिला बेहोश हो गई। बवाल की आशंका पर दस्ते ने अभियान रोक पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल ने लोगों को शांत कराया। घटना में आरोपी हिरासत में लिया गया है। नगर आयुक्त ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम जोन तीन के जोनल अधिकारी सीपी सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ता वार्ड-77 (बर्रा पूर्वी) के अंतर्गत विश्व बैंक सी-सेक्टर पहुंचा। यहां केस्को सबस्टेशन के नजदीक नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। बुलडोजर से जितेंद्र के चट्टे समेत 10 अन्य टिन शेड, टट्टर, रैंप, झुग्गी झोपड़ी, चबूतरे तोड़े गए। अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई का अवैध चट्टा संचालकों ने विरोध कर दिया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार महिलाओं सहित काफी संख्या में लोग दस्ते के सामने आ गए और मारपीट करने लगे।
कुछ महिलाओं ने पत्थर फेंके, जबकि युवकों ने लाठियां चलाईं। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि दस्ते में शामिल कर्मियों की लाठी लगने से महिला घायल हुई। उन्हें नजदीक के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। बवाल बढ़ता देख जोन-तीन के जोनल प्रभारी, जोनल अभियंता राजेश कुमार, जोनल स्वच्छता अधिकारी आशीष वाजपेयी, जेई सिद्धार्थ सिंह, राजस्व निरीक्षक नीलम सरोज, एफएफआई बृजेश अभियान अधूरा छोड़कर लौट गए।
विज्ञापन
दूसरी ओर कालोनीवासियों ने बताया कि नाले के आसपास 10-11 चट्टे हैं। वह गोबर इसी नाले में बहाते हैं। भैंसों को नहलाने के लिए पाइपलाइन भी तोड़ दी है। मोहल्ले में गंदगी रहती है। दोनों सुलभ शौचालयों पर भी अवैध रूप से कब्जा कर भूसा और कंडे भरे हैं। यहां चोरी छिपे ई-रिक्शे चार्ज किए जाते हैं। शौचालय के सबमर्सिबल से ही वाहन धुलाई केंद्र धड़ल्ले से चला रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों पर मिलीभगत कर शौचालयों को कब्जा मुक्त न कराने का आरोप लगाया। नाले की सफाई न हो पाने की वजह से किदवईनगर थाने और उस्मानपुर रोड तक में जलभराव होता है।

यहां भी चला अभियान
महापौर प्रमिला पांडेय की अगुवाई में सुबह आठ बजे परमट क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान चला। 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला। वहीं कैनाल रोड सब्जी मंडी में पक्के निर्माण तोड़ गए। वार्ड-62 (स्वर्ण जयंती विहार) में नाले को अतिक्रमणमुक्त कराया। फजलगंज स्थित गोल्ड स्पॉट चौराहे से गोपी कबाड़ी वाले की दुकान तक अतिक्रमण तोड़े। पांच हजार जुर्माना वसूला गया। पाॅलीटेक्निक पुलिया से मनोरमा पैलेस होते हुए सेल्स टैक्स कार्यालय तक अतिक्रमण हटाया और 47 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
दर्ज होगी एफआईआर, आज से शहर भर में अभियान
विश्वबैंक में नगर निगम दस्ते पर हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नाले, नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार से चट्टों को शहर से बाहर करने, पार्कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भी अभियान शुरू किया जाएगा। - सुधीर कुमार, नगर आयुक्त