फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: State Pollution Control Board in action mode, orders to close three factories

Kanpur: एक्शन मोड में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, तीन फैक्ट्रियों को बंद करने का दिया आदेश

Tue, 01 Nov 2022 11:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Nov 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: State Pollution Control Board in action mode, orders to close three factories
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वायु प्रदूषण के स्तर के बढ़ने के साथ ही राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को बोर्ड ने ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत कानपुर के तीन प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए। जिन उद्योगों के बंदी के आदेश जारी किए गए हैं उनमें पनकी साइट 3 में स्थित तनेजा तार प्रोडक्ट, शोभित केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड और अग्रवाल ऑयल रिफाइनरी शामिल हैं।

विज्ञापन


तीनों ही रिफाइनरी का औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें वायु प्रदूषण फैलाने वाले फ्यूल का इस्तेमाल होना और उसकी वजह से प्रदूषण होना पाया गया था। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने कहा कि अगर किसी अद्योग में मानक से इतर किसी अन्य ईंधन का उपयोग या ब्लैक स्मोक का उत्सर्जन होता पाया गया तो बिना नोटिस दिए सीधे इकाई को बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

नगर निगम, एनएचएआई को बोर्ड का नोटिस
कानपुर में प्रदूषण का प्रमुख कारण बन रही धूल की रोकथाम करने में असफल रहने पर बोर्ड ने नगर निगम, एनएचएआई समेत आधा दर्जन सरकारी विभागों व इकाइयों को भी नोटिस जारी किए हैं। नगर निगम को 13 गड्ढायुक्त सड़कों व एनएचएआई को एनएच 2 व एनएच 91 पर गड्ढों की वजह से बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से नोटिस दिय गया है। इसके अलावा निर्माणाधीन 20 एमएलडी सीईटीपी के लिए जटेटा, पकनी थर्मल पॉवर प्लांट के जीएम, सिविल लाइन पनका एसटीपी के लिए गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ग्रामीण को निर्माण के दौरान धूल नियंत्रण उपाय न करने पर नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed