{"_id":"6016b9156c6ed21d6340118a","slug":"kanpur-srishti-bhattacharya-of-csa-wins-bronze-in-environmental-youth-forum-2021-national-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पर्यावरण युवा मंच की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सीएसए की सृष्टि भट्टाचार्य ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पर्यावरण युवा मंच की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सीएसए की सृष्टि भट्टाचार्य ने जीता कांस्य
Sun, 31 Jan 2021 07:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 31 Jan 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण युवा मंच की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सीएसए की सृष्टि भट्टाचार्य ने जीता कांस्य
- फोटो : amar ujala
कानपुर के चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की बीएससी (एजी) की छात्रा सृष्टि भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पर्यावरण युवा मंच 2021 प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
राष्ट्रीय स्तर पर हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता में 176 विश्वविद्यालयों के 25 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के नोडल अधिकारी डॉ. वाईके सिंह ने बताया कि पर्यावरण युवा मंच का आयोजन विश्वविद्यालय स्तर पर दिनांक 12 जनवरी को किया गया था, जिसमें 138 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इसके आधार पर सृष्टि भट्टाचार्य, अनामिका धर, पूजा कुमारी का चयन किया गया।
तीनों छात्राओं ने यूपी व उत्तराखंड जोन चार में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यहां से सृष्टि का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि इसमें तृतीय स्थान पर आईं सृष्टि ने कांस्य पदक जीता है। कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने बधाई दी है।