फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur SPs Master Plan PKs Team to Devise Counter   Strategy Against BJP IT Cell Team to Conduct Survey

सपा का 'मास्टर प्लान': भाजपा आईटी सेल की काट बताएगी पीके की टीम, टीम करेगी हर विधानसभा क्षेत्र का सर्वेक्षण

Sat, 04 Apr 2026 08:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 04 Apr 2026 08:22 PM IST
सार

Kanpur News: सपा ने चुनाव की तैयारी के लिए प्रशांत कुमार की टीम को जिम्मेदारी दी है, जो कार्यकर्ताओं को भाजपा के आईटी सेल का मुकाबला करना सिखाएगी। कानपुर महानगर को तैयारी में औसत श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन
Kanpur SPs Master Plan PKs Team to Devise Counter   Strategy Against BJP IT Cell Team to Conduct Survey
प्रशांत कुमार - फोटो : Amar ujala

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कराने के लिए सपा ने प्रशांत कुमार (पीके) की टीम को जिम्मेदारी दी है। इस टीम को विशेष टास्क दिया गया है कि सपाइयों को भाजपा के आईटी सेल की काट बताए। सोशल मीडिया पर विभिन्न मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर किस तरह जवाब दिया जाएगा, यह भी बताया जाएगा। पीके की टीम हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर सर्वे करेगी। जिलों से मिली बूथ कमेटियों, बीएलए की रिपोर्ट के आधार पर टीम ने जिलों को तीन हिस्सों में बांटा।

विज्ञापन

इनमें कानपुर महानगर औसत श्रेणी में है। गुरुवार को लखनऊ में हुई बैठक में कहा गया कि सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों ने बहुत फर्जी अकाउंट बनाए हैं। ये अकाउंट ब्राह्मण, यादव, मुस्लिम, महिलाओं के नामों से बनाए गए हैं। पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए इन्हीं अकाउंट से भ्रम फैलाया जाता है। सपाई ऐसे फर्जी अकाउंट वालों से सतर्क रहें। साथ ही, तार्किक तरीके से इनका जवाब दें। पीके की टीम के सदस्यों ने कहा कि जिलों में आकर इस तरह के अकाउंट से होने वाले प्रोपेगंडा से बचाव के तरीके बताए जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

जल्दी ही जिले का दौरा करेगी पीके की टीम
इससे विरोधी दल राजनीतिक फायदा नहीं उठा पाएंगे। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने बताया कि जिलों से बूथ कमेटियों और बीएलए संबंधी रिपोर्ट का भी पीके की टीम ने अध्ययन किया है। इसकी कमियों दूर करने के लिए कहा गया। 80 फीसदी से अधिक बूथ कमेटियां और बीएलए बनाने वाले जिले शीर्ष श्रेणी, 75 फीसदी वाले औसत और इस कम वाले जिले निम्न श्रेणी में रखे गए। पीके टीम जल्दी ही जिले का दौरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed