फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Speeding truck runs over motorcycle maternal uncle dies and nephew critically injured

कानपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, मामा की मौत और भांजा गंभीर घायल, कपड़े खरीदकर लौट रहे थे घर, रेफर

Sat, 29 Aug 2026 01:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 29 Aug 2026 01:31 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र में मुगलरोड पर नवेड़ी चौराहे के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। इस हादसे में खालेशहर निवासी आमोद (45) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका भांजा मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Kanpur Speeding truck runs over motorcycle maternal uncle dies and nephew critically injured
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में मुगलरोड पर नवेड़ी चौराहे के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार मामा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, भांजा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद भांजे को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कानपुर देहात के खालेशहर निवासी आमोद (45) अपने भांजे मुकेश के साथ शुक्रवार रात घाटमपुर कपड़े खरीदने के लिए आए थे। वहां से कपड़े खरीदकर दोनों बाइक से देर रात वापस घर लौट रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के नवेड़ी चौराहे के पास पहुंचते ही देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया।

विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे में आमोद की मौके पर ही मौत हो गई। वही भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद भांजे मुकेश को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते घर में कोहराम मच गया। मृतक आमोद की पत्नी सुमन समेत उनकी बेटी कशिश (20), कृतिका (15), बेटा अभि सिंह (10) का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार उसे ढांढस बंधाते रहे। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed