फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Speeding bike rams into stationary truck two security guards injured left writhing in pain for an hour

कानपुर: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो सिक्योरिटी गार्ड घायल, एक घंटे तक तड़पते रहे दोनों, हैलट रेफर

Sat, 03 Oct 2026 10:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 03 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र स्थित चकेरी मोड़ के पास शुक्रवार रात सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात दो युवक हाईवे किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गए। हादसे में दोनों के पैर टूट गए और वे करीब एक घंटे तक मौके पर तड़पते रहे।

विज्ञापन
Kanpur Speeding bike rams into stationary truck two security guards injured left writhing in pain for an hour
घायल प्रदीप और अंकित - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात में एक खड़े ट्रक में बाइक सवार पीछे से जा टकराये। हादसे में दो सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गए। दोनों को कांशीराम अस्पताल से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक को हाईवे किनारे खड़ा कर खाना खा रहा था। 

विज्ञापन

महाराजपुर के अईमा गांव निवासी अंकित यादव और महुआ गांव निवासी प्रदीप सिंह सनी टोयोटा में सिक्योरिटी गार्ड है। शुक्रवार को एचएएल में फील्ड ऑफिसर की मीटिंग थी। इस पर दोनों लोग आए थे। बाइक प्रदीप चला रहा था, जबकि अंकित पीछे बैठा हुआ था।

विज्ञापन





एक घंटे तक तड़पते रहे दोनों
रात में दोनों बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान चकेरी मोड के आगे एक ट्रक खड़ा था। अचानक से ट्रक में पीछे से बाइक सवार टकरा गए। हादसे में अंकित और प्रदीप दोनों घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शी राजू, आनंद, महेश ने बताया कि घटना के बाद दोनों लोग एक घंटे तक तड़पते रहे।।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर किया
इस दौरान चकेरी पुलिस की जीप महाराजपुर से आ रही थी। जीप में भरकर दोनों को कांशीराम अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में दोनों के पैर टूट गए हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

शराब के नशे में थे धुत
घायल अंकित और प्रदीप दोनों शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने रामादेवी चौराहे के ठेके से शराब ली थी। हाईवे किनारे चालक ट्रक खड़ा कर खाना खा रहा था। हादस के घायलों का हैलट अस्पताल में उपचार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed