Kanpur: सरसौल के इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर विशेष आयोजन, छात्र बने टीचर्स…शिक्षकों को मिला सम्मान
Kanpur News: सरसौल के ऊषा पापुलर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षक बनकर क्लास ली। साथ ही, शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को याद करते हुए केक काटा गया।
विस्तार
कानपुर में सरसौल के बौसर ऊषा पापुलर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ किया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर केक काटकर उनके योगदान को याद किया।
शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों ने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन ने अपने जीवन के चालीस वर्ष एक शिक्षक के रूप में देश को समर्पित किए। उनका मानना था कि एक सच्चा शिक्षक समाज को दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने शिष्य को जीवन की राह दिखाता है।
छात्रों ने शिक्षक बनकर ली क्लास
इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए क्लास ली और शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य वीपी विद्यार्थी, एसएस प्रजापति, विजय सैनी, विपिन तिवारी, प्रांजुल कुमार, पंकज यादव, प्रभा साहू, रमिता कुशवाहा,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।