फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur sound of damru and Shiva Tandava grand procession will be held on Mahashivratri with 11 tableaux

Kanpur: डमरू की गूंज और शिव तांडव; महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 11 झांकियों के साथ सजेगा दरबार

Sat, 14 Feb 2026 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Feb 2026 12:51 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में रविवार को दोपहर एक बजे से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें शिव तांडव और 11 झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। गोपीनाथपुरम से शुरू होकर यह यात्रा राजधानी मार्ग के प्रमुख रास्तों से गुजरेगी।

विज्ञापन
Kanpur sound of damru and Shiva Tandava grand procession will be held on Mahashivratri with 11 tableaux
शिव बरात की तैयारी पूरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को भगवान शंकर की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा गोपीनाथपुरम से शुरू होकर राजधानी मार्ग गंगाघाट कोतवाली से मुड़कर पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के अलावा शिव तांडव मुख्य आकर्षण होगा। यह जानकारी शुक्रवार को आयोजकों ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन

बताया कि शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर एक बजे से गोपीनाथ पुरम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू होगी। राजधानी मार्ग अंबिका मेमोरियल पब्लिक स्कूल से राजधानी मार्ग होते हुए कोतवाली गेट से मुड़कर पुनः गोपीनाथपुरम पहुंचेगी।

विज्ञापन



डमरू बजाते हुए यात्रा के साथ-साथ चलेगी भक्तों की टोली
शोभायात्रा में भगवान शिव परिवार सहित कई 11 झांकी शामिल रहेगी। सजे हुए रथ पर शिव तांडव आकर्षण का केंद्र रहेगा। भक्तों की टोली डमरू बजाते हुए यात्रा के साथ-साथ चलेगी। प्रेस वार्ता के दौरान वीरेंद्र शुक्ला, अंजनी अग्निहोत्री, कमल वर्मा, सूर्यकुमार बाजपेई, भूपेंद्र सिंह, सत्य कुमार उपाध्याय, राजन कनौजिया, सर्वेश राजपूत, आकाश बाजपेई, सुनील सिंह यादव, यश प्रताप व अनूप साहू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed