फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Son calls mother, says I am kidnapped... send two lakh rupees.

Kanpur: बेटे ने फोन कर मां से कहा मैं अगवा हो गया... दो लाख भिजवा दो, मामला फर्जी निकला; यू-ट्यूबर्स की तलाश

Thu, 12 Feb 2026 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 12:54 AM IST
सार

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur: Son calls mother, says I am kidnapped... send two lakh rupees.
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजैनी थानाक्षेत्र में बुधवार शाम एक महिला के पास उसके 10 साल के बेटे ने फोन करके अपने अपहरण की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। बेटे ने उसे सुरक्षित वापस पाने के बदले रविवार तक 2 लाख रुपये की जुगाड़ करने को कहा। बदहवास मां और परिवार बेटे की सुरक्षा को लेकर मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचा। तभी मां को दोबारा फोन कर इसे मजाक बताया गया। कहा कि जिन दो लोगों ने उसका अपहरण किया था। वह 14-15 वर्षीय यू-ट्यूबर थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बर्रा आठ निवासी अमित शुक्ला प्राइवेट कर्मी हैं। परिवार में पत्नी निधि,10 वर्षीय बेटा हर्षल और छोटा बेटा यशू है। अमित के अनुसार हर्षल मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित स्कूल में कक्षा 4 का छात्र है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हर्षल घर के पास स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेने गया था। 
विज्ञापन


बच्चे के अनुसार उसे रास्ते में 14-15 साल के दो लड़के मिले। जो उसे बातों में उलझाकर केडीएमए स्कूल के पास सुनसान जगह में ले गए जहां उन्होंने उसे एक फोन देकर कर मां निधि के नंबर पर फोन कराया। 7:55 बजे आए इस फोन में बच्चे ने खुद के अपहरण होने और दो लाख रुपये फिरौती देने को कहा। इसके बाद फोन कट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण की सूचना पर पूरा परिवार दहशत में आ गया। तभी 25 मिनट बाद दोबारा नए नंबर से कॉल आई। इस बार किदवईनगर स्थित स्कूल के पास रविवार को 5 हजार रुपये मांगे लेकिन कुछ पलों बाद ही यू-टयूबर होने की बात कहकर इसे मजाक बताया। कहा कि वह प्रैंक कर रहे थे। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed