फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Slips to 11th in Healthy Air Ranking, Civil Lines Ward 78 Tops Uttar Pradesh

यूपी: कानपुर की हवा की सेहत बिगड़ी, छह पायदान फिसला शहर; नगर का वार्ड 78 प्रदेश में अव्वल

Tue, 08 Sep 2026 08:39 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 08 Sep 2026 08:39 AM IST
सार

Kanpur News: स्वस्थ वायु संरक्षण की रैंकिंग में कानपुर को इस बार झटका लगा है। पिछले दो वर्षों से देश में पांचवें स्थान पर रहने वाला शहर छह पायदान फिसलकर 11वें स्थान पर पहुंच गया। हालांकि, इसी रैंकिंग में सिविल लाइंस स्थित वार्ड 78 ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर कानपुर को राहत दी है।

विज्ञापन
Kanpur Slips to 11th in Healthy Air Ranking, Civil Lines Ward 78 Tops Uttar Pradesh
कानपुर नगर निगम - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले वर्ष देश में 15वें स्थान पर रहे लखनऊ ने इस बार 14 पायदान की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। इसके मुकाबले कानपुर की रैंकिंग में गिरावट शहर में चल रहे निर्माण कार्यों और बढ़ती धूल को लेकर चिंता बढ़ाती है। 
विज्ञापन

 

निर्माण कार्य और धूल बनी बड़ी चुनौती

कानपुर की रैंकिंग में गिरावट के पीछे शहर में लगातार चल रहे निर्माण कार्य, मेट्रो और सीवर लाइन के काम, टूटी सड़कों से उड़ती धूल, खुले में कचरा और अव्यवस्थित विकास कार्यों को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इन गतिविधियों के कारण कई इलाकों में धूल और प्रदूषण की समस्या बढ़ी है, जिसका असर वायु गुणवत्ता पर पड़ रहा है।

विज्ञापन

वार्ड 78 ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

शहर की ओवरऑल रैंकिंग में गिरावट के बावजूद सिविल लाइंस स्थित वार्ड 78 ने प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। वार्ड में ठोस कचरे के बेहतर निस्तारण, धूल नियंत्रण, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) कचरे के प्रबंधन, हरित क्षेत्र विकसित करने और जनजागरूकता के लिए किए गए कार्यों को उपलब्धि का आधार बनाया गया। वार्ड स्तर पर किए गए इन प्रयासों को स्वस्थ वायु संरक्षण की दिशा में प्रभावी मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। पूरे शहर की रैंकिंग गिरने के बीच वार्ड 78 का प्रदेश में अव्वल आना नगर निगम के लिए राहत की बात है।

दिल्ली में आयोजित हुआ पुरस्कार समारोह

स्वस्थ वायु संरक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए सोमवार को दिल्ली स्थित पर्यावरण भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने पुरस्कार ग्रहण किया। अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वायु गुणवत्ता सुधार और नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों का असर रैंकिंग में दिखाई दिया है।

विज्ञापन

अगले साल रैंकिंग सुधारने की चुनौती

कानपुर की रैंकिंग में सुधार के लिए निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल पर प्रभावी नियंत्रण, सड़कों की स्थिति सुधारने, खुले में कचरा फेंकने पर रोक और सीएंडडी कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर देने की जरूरत है। वार्ड 78 के बेहतर प्रदर्शन से नगर निगम को शहर के अन्य वार्डों में भी ऐसे उपाय लागू करने का मॉडल मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed