फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Six people were injured in an LPG cylinder explosion, fire destroyed their household

Kanpur: एलपीजी सिलिंडर फटने से छह झुलसे, आग से गृहस्थी राख, दो की हालत गंभीर

Thu, 12 Feb 2026 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Feb 2026 11:22 PM IST
सार

एलपीजी सिलिंडर फटने से छह लोग झुलस गए। मामला कल्याणपुर थानाक्षेत्र का है। घर की दीवारें और आसपास के घरों की खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हुईं।

विज्ञापन
Kanpur: Six people were injured in an LPG cylinder explosion, fire destroyed their household
सिलिंडर फटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास तीन में गुरुवार देर शाम लीकेज एलपीजी सिलिंडर में धमाका होने से घर में आग लग गई। इससे पूरी गृहस्थी राख हो गई। आग की चपेट में आने से घर की दीवारें और आसपास के घरों की खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दो महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


आवास विकास तीन निवासी तपन कुमार बरुवा (60) अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे रसोई में चाय बनाते समय अचानक सिलिंडर फट गया। हादसे में तपन, उनकी पत्नी अंजना बरुवा, बहू ज्योति, बेटे सुब्रतो, बेटी विशाखा और पड़ोसी महेश श्रीवास्तव (40) झुलस गए। सभी को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तपन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

Kanpur: Six people were injured in an LPG cylinder explosion, fire destroyed their household
सिलिंडर फटने से गृहस्थी का सामान जला - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने का प्राथमिक कारण लीकेज सिलिंडर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed