फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Singer wife's murder accused husband surrenders in court

Kanpur: गायिका पत्नी के हत्यारोपी पति ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 23 May 2024 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 May 2024 11:29 PM IST
सार

Kanpur News: गायिका पत्नी के हत्यारोपी पति ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। समर्पण से पहले छह साल की बेटी को अपनी मां के सुपुर्द किया। 

विज्ञापन
Kanpur: Singer wife's murder accused husband surrenders in court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता में शराब के लिए रुपये न देने पर गायिका पत्नी को मकान की तीसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या करने के आरोपी पति ने गुरुवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने समर्पण से पहले छह साल की बेटी को अपनी मां के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम निवासी राहुल तिवारी ने भजन गायिका सपना तिवारी उर्फ नीलम (35) से प्रेम विवाह किया था। 16 की रात सपना की मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। घटना के बाद रोहित अपनी छह साल की बेटी को साथ लेकर भाग गया था। हरबंश मोहाल पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले सपना के पिता शिव कुमार शर्मा ने शराब के लिए रुपये देने पर बेटी को पीटने और मकान की तीसरी मंजिल से धक्का देकर मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

नौबस्ता पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर रोहित की तलाश कर रही थी। गुरुवार को रोहित कुछ लोगों के साथ कार से कचहरी पहुंचा और स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में समर्पण कर दिया। नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि रोहित को पकड़ने के लिए कचहरी में जाल बिछाया गया था लेकिन पुलिस टीम उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। हत्यारोपी ने समर्पण से पहले बेटी को अपनी मां के सुपुर्द कर दिया है। अब घटना की चश्मदीद नाबालिग बेटी और जेल में हत्यारोपी पति के बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed