फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sikh Riot, SIT claims Raghavendra was involved in the massacre of 13 Sikhs, important evidence found from Ranganath Mishra Commission

Kanpur Sikh Riot: 13 सिखों के नरसंहार में था राघवेंद्र का हाथ, एसआईटी को रंगनाथ मिश्र आयोग से मिले अहम साक्ष्य

Fri, 24 Jun 2022 07:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Jun 2022 07:50 AM IST
सार

सिख विरोधी दंगों के दौरान कई वारदातों में राघवेंद्र सिंह कुशवाहा शामिल था। उसका नाम  किदवई नगर के ब्लॉक में हुए हत्याकांड में भी सामने आया। एसआईटी को रंगनाथ मिश्र आयोग से अहम साक्ष्य मिले हैं। 

विज्ञापन
Kanpur Sikh Riot, SIT claims Raghavendra was involved in the massacre of 13 Sikhs, important evidence found from Ranganath Mishra Commission
सिख विरोधी दंगे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में निराला नगर हत्याकांड के अलावा दंगों के दौरान किदवई नगर के ब्लॉक में हुई 13 सिखों की हत्या में भी पूर्व मंत्री के भतीजे राघवेंद्र सिंह का हाथ था। एसआईटी को ऐसे कई सुबूत मिले हैं जो इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। एसआईटी गवाहों के बयान कराने के साथ ही राघवेंद्र को इस केस में भी आरोपी बनाएगी। कोर्ट में केस को आगे बढ़ाने की  अपील भी की गई है।

विज्ञापन

1984 में सिख विरोधी दंगों के दौरान किदवई नगर के ब्लॉक में 13 सिखों को मारकर उनके शव जला दिए गए थे। तब केस दर्ज कर इसमें चार्जशीट लगाई गई थी, 12 की गिरफ्तारी भी की गई थी। सुबूतों और गवाहों की कमी की वजह से इस केस की सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी। सभी आरोपी बरी हो गए थे। एसआईटी की जांच में आया कि इस नरसंहार में भी पूर्व मंत्री का भतीजा राघवेंद्र सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से शामिल था।

विज्ञापन

एसआईटी डीआईजी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि एकसाथ सबसे अधिक लोगों की हत्या इसी वारदात में की गई थी। अब जब अन्य केसों की विवेचना के दौरान रंगनाथ मिश्र आयोग की रिपोर्ट जुटाई गई तो उसमें इस हत्याकांड से जुड़े कई अहम साक्ष्य सामने आए हैं। 

इसमें वादी, गवाह आदि के नाम और बयान मिले हैं। इन्हीं दस्तावेजों में राघवेंद्र सिंह कुशवाहा का नाम है, जिसकी हत्याकांड में मुख्य भूमिका थी। अब नए सिरे से इस केस के वादी, गवाहों आदि की तलाश शुरू की गई है। कोर्ट में केस को आगे बढ़ाने की अपील भी की गई है। 

विज्ञापन

तेल कारोबारी थे सिख, बोरों में भरकर लूटी थी रकम
डीआईजी ने बताया कि जिन 13 लोगों की हत्या की गई थी वह एक ही परिवार के थे। वे सब तेल का कारोबार करते थे। इसलिए इस घर को दंगाइयों ने निशाना बनाया था। सभी को मौत के घाट उतारने के बाद उनके घर से बोरों में भरकर पैसे लूट ले गए थे। इसके साक्ष्य आज भी मौजूद हैं। 

अब अन्य केसों में शुरू होगी गिरफ्तारी
सिख विरोधी दंगों में अभी तक 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी निराला नगर तिहरे हत्याकांड से जुड़े हैं। इसमें अभी 16 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। डीआईजी ने बताया कि कई केस ऐसे हैं, जिनमें दो, चार, छह आरोपी हैं। अब इन केसों के आरोपियों की गिरफ्तारी कर जल्द से जल्द उनमें चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed