{"_id":"6aecb1ea4b4dfb85f7091bde","slug":"kanpur-sho-and-sub-inspector-sent-to-police-lines-in-connection-with-the-bidhnu-firing-incident-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिधनू फायरिंग मामले में एसओ और दरोगा लाइन हाजिर, जमीन विवाद में चार लोग हुए थे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिधनू फायरिंग मामले में एसओ और दरोगा लाइन हाजिर, जमीन विवाद में चार लोग हुए थे घायल
Thu, 05 Nov 2026 10:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिधनू के दहेली उजागर गांव में बुधवार को जमीन विवाद में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस आयुक्त ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। लापरवाही सामने आने पर बिधनू थाने के एसओ टीबी सिंह और खड़ेसर चौकी प्रभारी दरोगा नवीन शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया।
बुधवार को दहेली उजागर गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और फायरिंग हुई थी। इसमें पिता-पुत्र समेत चार लोग साहिल, शीबू, अखिलेश और महेश घायल हो गए थे। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने फायरिंग के आरोपी मुन्ना सिंह और उसके बेटे शशिकांत को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को मुन्ना सिंह की बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट भेज दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस अब फरार आरोपियों सागर और अनूप की तलाश कर रही है। वायरल वीडियो के जरिये मुन्ना और शशिकांत के अन्य साथियों की पहचान की जा रही है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पूरे मामले में एसओ और चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
अधिवक्ता हत्याकांड मामले में गुजैनी थाने के दरोगा नपे
पुलिस आयुक्त ने गुजैनी थाने के दरोगा कमल किशोर को भी लाइन हाजिर किया है। इन पर कार्रवाई कालपी के अधिवक्ता हत्याकांड में लापरवाही बरतने के कारण की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कमल किशोर ने कालपी पुलिस को जांच में सहयोग न करते हुए उनसे कहासुनी की थी।