{"_id":"6629406433d0ade676087aa5","slug":"kanpur-shah-will-stay-in-kanpur-on-the-night-of-28-april-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 28 की रात कानपुर में रुकेंगे अमित शाह, पांच लोकसभा सीटों पर होगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 28 की रात कानपुर में रुकेंगे अमित शाह, पांच लोकसभा सीटों पर होगी बात
Wed, 24 Apr 2024 11:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:06 PM IST
सार
28 अप्रैल को दिन में इटावा में जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री व पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शाम को छह बजे कानपुर आएंगे।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री व पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 28 अप्रैल को महानगर आगमन की तैयारी को लेकर क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि केेंद्रीय मंत्री एक ही दिन में पहले एक बजे इटावा में जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद शाम को महानगर के विजय विला होटल में चौथे चरण के चुनाव वाली सभी लोकसभा सीटों से जुड़े संयोजकों, प्रभारियों, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
इसमें कानपुर महानगर, अकबरपुर रनियां, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज की सीटें शामिल हैं। पार्टी के क्षेत्रीय मुख्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि अमित शाह की जनसभा इटावा के नुमाइश मैदान में होगी। महानगर की बैठक शाम को छह बजे होगी। गृहमंत्री रात्रि को महानगर में ही रुकेंगे। शाम को क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने विजय विला होटल का निरीक्षण भी किया।
बैठक व निरीक्षण में जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, दक्षिण अध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, कोषाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, अनीता गुप्ता, वीना आर्या, अनूप अवस्थी, अन्नू श्रीवास्तव, पवन प्रताप सिंह सहित चुनाव प्रबंधन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज कानपुर देहात में आएंगे राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 25 अप्रैल को कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में भाजपा की जनसभा को संबोधित करने आएंगे। यहां से वह दो लोकसभा क्षेत्रों इटावा और अकबरपुर क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे।