फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: SGST raids on jailed land mafia Gajendra Singh Negi's guest house

Kanpur: जेल में बंद भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस पर एसजीएसटी का छापा

Thu, 27 Nov 2025 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Nov 2025 09:13 PM IST
सार

महीनों से रिटर्न दाखिल नहीं किया जा रहा था। लंबे समय से कर चोरी की जा रही। आईटीसी का भी गलत भुगतान ले लिया। 10 से ज्यादा अफसरों की टीम ने आवास-विकास स्थित प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Kanpur: SGST raids on jailed land mafia Gajendra Singh Negi's guest house
गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस पर एसजीएसटी का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर चोरी की आशंका पर जेल में बंद भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस और होटल पर गुरुवार को एसजीएसटी टीम ने छापा मारा। होटल-गेस्टहाउस संचालक महीनों से रिटर्न तक नहीं दाखिल कर रहा था। इसके अलावा कमाई ज्यादा होने के बाद भी कम करके दिखाया जा रहा था। आईटीसी का भी गलत भुगतान ले लिया जिसे अब तक वापस नहीं किया गया है। वहीं, अधिकारी देररात तक दस्तावेजों की जांच-पड़ताल करते रहे। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


एसजीएसटी के संयुक्त आयुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त और उनकी 10 से ज्यादा अफसरों की टीम ने शाम चार बजे के करीब आवास-विकास स्थित होटल नेगी ग्रांड पर छापा मारा। इस दौरान स्टाफ के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गएअ और गेट बंद करके जांच शुरू की। बुकिंग कराने आने वाले लोगों को वापस कर दिया गया। बताया गया कि जून 2025 के बाद से संचालक की ओर से जीएसटी के रिटर्न नहीं दाखिल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Kanpur: SGST raids on jailed land mafia Gajendra Singh Negi's guest house
गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस पर एसजीएसटी का छापा - फोटो : अमर उजाला

गेस्ट हाउस में बैंक्वेट की भी सेवा दी जा रही थी जिस पर कोई कर नहीं चुकाया जा रहा था। इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। इसके अलावा परिसर में निर्माण भी कराया गया है। इसमें सीमेंट और कच्चा माल की खपत में आईटीसी का लाभ ले लिया गया जबकि नियमानुसार इसका लाभ नहीं लिया जाना था। होटल, गेस्ट हाउस से कमाई ज्यादा है। जून के पहले भी कम कर चुकाया जा रहा था।
 

Kanpur: SGST raids on jailed land mafia Gajendra Singh Negi's guest house
गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस पर एसजीएसटी का छापा - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान मौजूदा बुकिंग, बुकिंग लेनदेन के अलावा पिछले वर्षों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बैलेंस सीट आदि का मिलान किया जा रहा है। शुरूआत जांच में दस्तावेज बड़ी कर चोरी की ओर इशारा कर रहे हैं। टीमों ने दस्तावेजों को जब्त भी किया है। वहीं स्टाफ मांगे जा रहे दस्तावेज अफसरों को नहीं दिखा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed