फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sewer Line Clogged for Year Distressed Woman Climbs to Third Floor to End Her Life Cleaning at Midnight

Kanpur: एक साल से चोक थी सीवर लाइन, परेशान महिला जान देने तीसरी मंजिल पर चढ़ी, आधी रात से शुरू हुई सफाई

Sat, 09 May 2026 10:38 AM IST
Himanshu Awasthi मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 09 May 2026 10:38 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी के अहिरवां में एक साल से सीवर चोक होने से परेशान महिला ने शुक्रवार को घर की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। पुलिस के हस्तक्षेप और मामला तूल पकड़ने के बाद जलकल विभाग ने आनन-फानन में रात से ही सफाई कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Sewer Line Clogged for Year Distressed Woman Climbs to Third Floor to End Her Life Cleaning at Midnight
महिला प्रतिभा पांडे, सफाई न होने पर छत से कूदने की दी धमकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी के अहिरवां विराटनगर में एक साल से सीवर लाइन चोक होने से परेशान होकर महिला शुक्रवार को जान देने के लिए घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई। हंगामा करने के साथ ही महिला ने छत से कूदने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर नीचे उतार लिया। महिला का आरोप है कि उसे शिकायतों के बाद भी एक साल से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।

विज्ञापन

अहिरवां के विराटनगर के रहने वाले सुनील पांडे प्राइवेट कर्मी हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा पांडे ने बताया कि नवंबर 2025 से घर के बाहर की सीवर लाइन चोक पड़ी है। उनके और आसपास के घरों के अंदर गंदा पानी भर जाता है। सड़क पर भी भरा रहता है। नाला ओवरफ्लो है। इलाके में मार्ग प्रकाश की भी व्यवस्था भी नहीं है। साथ ही मोहल्ले के अन्य लोग भी परेशान हैं।

विज्ञापन

शिकायत के बाद सिर्फ आश्वासन मिला
प्रतिभा ने कहा कि एक साल से लगातार अधिकारियों से शिकायत के बाद वह सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए ठोस प्रयास नहीं किया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने हंगामा करते हुए जान देने की कोशिश की। जेई प्रदीप मौर्य ने बताया कि पाइप घर के बाहर रखवा दी गई है। शनिवार को सीवर की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Kanpur Sewer Line Clogged for Year Distressed Woman Climbs to Third Floor to End Her Life Cleaning at Midnight
नगर निगम देर रात सफाई के लिए पहुंची - फोटो : amar ujala

देर रात शुरू हो गई सफाई
महराजपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करते हैं। मामला तूल न पकड़े इसलिए शुक्रवार की देर रात से ही सीवर की सफाई का काम शुरू कर दिया गया। जलकल के कर्मी एक गाड़ी लेकर चोक पड़ी सीवर लाइन को खोलने का प्रयास करने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed