फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Seven new names including Irfan, Jai in the list of land mafia

Kanpur: भूमाफिया की सूची में इरफान, जय समेत सात नए नाम, लिस्ट से दुर्दांत विकास दुबे का नाम हटेगा

Tue, 14 Mar 2023 11:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Mar 2023 11:05 AM IST
सार

कानपुर में पूर्व में विभिन्न थानों से करीब 34 बड़े भूमाफिया की सूची बनी थी, जिन पर सरकारी जमीनों पर कब्जे करने का आरोप था। पुरानी सूची में फेरबदल करके इस बार इसमें इजराइल आटा वाला, रिजवान सोलंकी, समेत कटरी के तीन नए नाम भी जोड़े गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Seven new names including Irfan, Jai in the list of land mafia
इरफान सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया के खिलाफ कमिश्नरी पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। भूमाफिया लिस्ट से दुर्दांत विकास दुबे का नाम हटेगा तो विधायक इरफान, जय बाजपेई समेत सात नए नाम शामिल किए जाएंगे। गंगा मेला के बाद अधिकारी इस सूची का अवलोकन कर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि शहर में पूर्व में विभिन्न थानों से करीब 34 बड़े भूमाफिया की सूची बनी थी, जिन पर सरकारी जमीनों पर कब्जे करने का आरोप था। पुरानी सूची में फेरबदल करके इस बार इसमें इजराइल आटा वाला, रिजवान सोलंकी, समेत कटरी के तीन नए नाम भी जोड़े गए हैं। सूत्रों के अनुसार, पूर्व में तैयार सूची में नाम बढ़ाने और घटाने में भी पुलिस कर्मी खेल कर रहे थे। सूची में कुछ ऐसे लोगों का भी नाम शामिल किया गया था, जिन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे नहीं किए।

विज्ञापन

वहीं, ऐसे भूमाफिया के नाम हटा दिए गए, जिनके खिलाफ जमीनें कब्जाने के मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार चकेरी से भी पांच भूमाफिया के नाम भी जोड़े गए हैं। वहीं, कल्याणपुर में पूर्व में जिन लोगों के नाम इस सूची में थे उनमें कुछ नाम हटाने और जोड़ने को लेकर अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा है। बिठूर और बर्रा से भी कुछ नाम बढ़ाए गए हैं। जल्द ही अधिकारी 41 लोगों की नई सूची का अवलोकन करने के बाद अंतिम सूची पर अपनी मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed