फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Seven crore cleaned drains are dirty waterlogging in many localities in the first rain itself

Kanpur: सात करोड़ साफ…नाले गंदे, पहली ही बारिश में कई मोहल्लों में जलभराव, डॉट नालों और सड़कों का भी बुरा हाल

Fri, 20 Jun 2025 11:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Jun 2025 11:34 AM IST
सार

Kanpur News: सीएम ग्रिड योजना के तहत किदवईनगर, कर्रही, नौबस्ता, कल्याणपुर और घंटाघर से ग्रीनपार्क चौराहे तक निर्माणाधीन सड़कों में जहां-तहां खोदाई कर सीवर लाइनें, यूटिलिटी डक्ट बनाए गए हैं। यहां मिट्टी व पानी की वजह से कीचड़ हो गया।

विज्ञापन
Kanpur Seven crore cleaned drains are dirty waterlogging in many localities in the first rain itself
गोविंदनगर नंदलाल चौराहे पर जलभराव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नाले, नालियों की सफाई के नाम पर नगर निगम की ओर से सात करोड़ रुपये साफ कर दिए गए, वहीं नालों में अभी भी गंदगी उतरा रही है। इससे गुरुवार को हुई पहली बारिश में ही शास्त्रीनगर, पांडुनगर, गीतानगर, छपेड़ा, आचार्यनगर, आनंदबाग, फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र, जाजमऊ, गज्जूपुरवा और जीटी रोड में जरीब चौकी से रावतपुर तक कई जगह पानी भर गया।

विज्ञापन

नालों से निकली सिल्ट नहीं उठाने से यह सड़कों पर बही, जिससे जगह-जगह कीचड़ हो गया।वीआईपी रोड में डॉट नाला और सड़क धंसने से कार फंस गई। कई जगह पेड़ गिरने से लोगों को दिककतें हुईं। इससे घंटों यातायात प्रभावित रहा। उधर, मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने दावा किया है कि लगभग सभी नाले साफ हो गए हैं, जो बचे हैं, उन्हें जल्द साफ करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Kanpur Seven crore cleaned drains are dirty waterlogging in many localities in the first rain itself
जाजमऊ वीआईपी रोड में जल भराव - फोटो : amar ujala

जलभराव की जताई थी आशंका
अमर उजाला लगातार अधिकारियों के दावे की पोल खोलते हुए गंदगी से पटे नालों का मामला प्रकाशित कर रहा है।  जलभराव की आशंका भी जताई थी, जो गुरुवार को सही साबित हुई। जाजमऊ वीआईपी रोड से चुंगी तक बनाई गई सड़क पर बारिश से पानी भर गया। इसमें सरैंया चौराहे पर डॉट नाला धंसने से फुटपाथ व सड़क भी धंस गई।

विज्ञापन

Kanpur Seven crore cleaned drains are dirty waterlogging in many localities in the first rain itself
रतन लाल नगर में जोरदार बारिश के बीच निकलते वहान - फोटो : amar ujala

दो घंटे तक यातायात बाधित रहा
इससे करीब 20 फीट लंबा, पांच फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। फुटपाथ पर खड़ी मेराज की कार गड्ढे में घुस गई। यहीं, पेड़ गिरने से दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। रेव थ्री के पास भी पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। छह बंगलिया में कमिश्नर बंगले के पास भी सड़क धंस गई, वहां कुछ दिन पहले ही जल निगम ने ट्रंसचेस तकनीकी से पानी की मुख्य पाइपलाइन डाली थी।

विज्ञापन

Kanpur Seven crore cleaned drains are dirty waterlogging in many localities in the first rain itself
देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण शास्त्री नगर में हुआ जल भराव - फोटो : amar ujala

सीएम ग्रिड योजना की सड़कों पर हुआ कीचड़
सीएम ग्रिड योजना के तहत किदवईनगर, कर्रही, नौबस्ता, कल्याणपुर और घंटाघर से ग्रीनपार्क चौराहे तक निर्माणाधीन सड़कों में जहां-तहां खोदाई कर सीवर लाइनें, यूटिलिटी डक्ट बनाए गए हैं। यहां मिट्टी व पानी की वजह से कीचड़ हो गया। इसी तरह जल निगम की तरफ से मुख्य पाइपलाइन बिछने के लिए खोदी गई उस्मानपुर रोड, बर्रा सचान चौराहे से शास्त्रीचौक, विजयनगर, तिलकनगर आदि मोहल्लों में कीचड़ से फिसलन हो गई।

Kanpur Seven crore cleaned drains are dirty waterlogging in many localities in the first rain itself
भातू फार्म मोहल्ला स्थित मुख्य मार्ग पर जलभराव के बीच निकलते लोग - फोटो : amar ujala

जूही खलवा अंडरपास में भरा पानी…यातायात ठप
बारिश से जूही खलवा अंडरपास में पानी भर गया। नगर निगम ने दोनों तरफ बैरियर लगाकर यातायात रोका। नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी और जलकल विभाग के महाप्रबंधक भी मौके पर पहुंचे। मुख्य अभियंता ने बताया कि अंडरपास के बगल में स्थित जल निगम के सीवेज पंपिंग स्टेशन से गंदा पानी भर गया है। उसे वहां लगे नगर निगम के संपवेल के पंप चलवाकर निकलवाया जा रहा है। जल निगम से जनरेटर, पंप ठीक कराने को कहा गया है।

Kanpur Seven crore cleaned drains are dirty waterlogging in many localities in the first rain itself
जाजमऊ वाजिदपुर मे कूड़े से पटा नाला - फोटो : amar ujala

पहली बारिश में कुछ मोहल्लों में सड़कों तक पानी जरूर आ गया था, पर कहीं ज्यादा जलभराव नहीं हुआ। सभी अभियंता रात तक सक्रिय रहे। जाजमऊ में डॉट नाला धंसने से सड़क भी धंस गई है। मरम्मत शुरू करा दी गई है। शुक्रवार को निरीक्षण कर नालों की पुलियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। नाला सफाई जारी रहेगी।  -एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed