फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Security guard riding bicycle dies after being hit by bike

Kanpur: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Tue, 10 Feb 2026 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Security guard riding bicycle dies after being hit by bike
अजय कुमार कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर इलाके में सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक ने सिक्योरिटी गार्ड की साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गार्ड को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चकेरी के अहिरवां निवासी अजय कुमार कुशवाहा (56) निजी काॅलेज में सिक्योरिटी गार्ड थे। बेटे शुभम ने बताया कि पिता कॉलेज में रात को ड्यूटी करते थे। रात करीब आठ बजे वह ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन


महाराजपुर में एक कॉलेज के सामने पीछे से आए बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। राहगीर गंभीर अवस्था में अजय को पहले नजदीकी और फिर कांशीराम अस्पताल ले गए थे। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर पता लगाया जा रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed