फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sardar Patel 150th birth anniversary Run for Unity in Green Park events to run throughout week

Kanpur: सरदार पटेल की 150वीं जयंती, ग्रीनपार्क में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, पूरे सप्ताह चलेंगे कार्यक्रम

Fri, 31 Oct 2025 10:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 31 Oct 2025 10:27 AM IST
सार

Kanpur News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई, जिसके तहत ग्रीन पार्क स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने बताया कि महापुरुष को नमन करने और एकता का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह विभिन्न विकास खंडों और नगर निकायों में चलते रहेंगे।

विज्ञापन
Kanpur Sardar Patel 150th birth anniversary Run for Unity in Green Park events to run throughout week
ग्रीनपार्क में रन फॉर यूनिटी का आयोजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में देश की एकता और अखंडता के प्रतीक भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुरुवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में ग्रीनपार्क स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य देश की एकता और अखंडता के प्रति संकल्प लेना और युवाओं को प्रेरित करना था।

विज्ञापन

इस दौड़ में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ बच्चों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आज राष्ट्र पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जन्मशती है। उसी क्रम में ग्रीन पार्क स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी हुआ है, जिसमें हमारे ऑफिसर्स ने और बच्चों ने युवाओं ने भाग लिया है।

विज्ञापन

Kanpur Sardar Patel 150th birth anniversary Run for Unity in Green Park events to run throughout week
ग्रीनपार्क में रन फॉर यूनिटी का आयोजन - फोटो : amar ujala

हमें इंडिया के रूप में खड़ा किया
उन्होंने सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने हम लोगों को जोड़ा है और जो छोटे-छोटे टुकड़ों में राज्यों में, प्रिंसली स्टेट्स में बटे हुए थे, उनको जोड़कर हमें इंडिया के रूप में आज खड़ा किया है। यह आयोजन उनको नमन करने के लिए है। यह कार्यक्रम पूरा सप्ताह चलेगा। इसमें  जनपद के विभिन्न स्थानों पर विकास खंडों में और नगर निकाय में कार्यक्रम चलते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed