{"_id":"67952314580b176f850275dd","slug":"kanpur-ruckus-over-allegations-of-removal-of-kidney-of-medical-student-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मेडिकल छात्रा की किडनी निकालने का आरोप लगाकर हंगामा, पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मेडिकल छात्रा की किडनी निकालने का आरोप लगाकर हंगामा, पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं
Sat, 25 Jan 2025 11:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:18 PM IST
सार
Kanpur News: मेडिकल छात्रा की किडनी निकालने का आरोप लगाकर भाई ने हंगामा किया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हुई। विसरा सुरक्षित रखा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंधना स्थित एक मेडिकल काॅलेज की छात्रा की किडनी निकालने का आरोप लगाकर भाई ने पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। परिजनों के जन्म से एक ही किडनी की बात बताने पर मामला शांत हुआ। मथुरा के नटवरनगर निवासी जय प्रकाश पाठक की बेटी स्नेहा पाठक (26) एक मेडिकल काॅलेज से एमएमबीएस कर रही थीं। वह शिशु वार्ड में इंटर्न थी। शुक्रवार दोपहर में स्नेहा शिशु वार्ड में मरीजों को बुलाने पर बाहर माैत हो गई।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन जब एंबुलेंस से शव ले जा रहे थे। उसी दौरान भाई ने बहन की किडनी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसके एक ही किडनी थी। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। विसरा सुरक्षित रखा गया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।