फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ruckus in Rawatpur village in protest against removal of loudspeaker

Kanpur: पुलिस ने गाड़ी में लादे लाउड स्पीकर, हिंदू संगठनों में आक्रोश, सड़क बंद कर किया हंगामा

Sat, 05 Apr 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Apr 2025 11:30 PM IST
सार

Kanpur News: रामनवमी के जुलूस से एक दिन पहले रावतपुर गांव, गणेश नगर में लाउड स्पीकर हटाए गए। जिससे हिंदू संगठनों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क बंद कर हंगामा किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Kanpur: Ruckus in Rawatpur village in protest against removal of loudspeaker
नारेबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रावतपुर में रामनवमी के जुलूस से एक दिन पहले लाउड स्पीकर हटाने पर हिंदू संगठन भड़क गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ता देख कई थानों का फोर्स वहां तैनात हो गया। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित भीड़ शांत नहीं हुई। शाम आठ बजे से शुरू हुआ हंगामा देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन



रावतपुर में रामनवमी को लेकर लाउड स्पीकर और टेंट बनाया गया था। शनिवार रात करीब 7:30 बजे डीसीपी पश्चिम आरती सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंची। उन्होंने डीजे संचालक को फटकार लगाते हुए डीजे बंद करने के लिए कहा। उन्होंने रावतपुर गांव से करीब 10 साउंड गाड़ी में लदवा दिए। इस दौरान पूर्व पार्षद रामऔतार प्रजापति ने बहुत निवेदन किया कि वो यहां से साउंड कम करवा देंगे। लेकिन उन्होंने उनकी एक बात भी नहीं सुनी। पूर्व पार्षद ने आईपीएस के पैर तक पकड़ लिए कि त्योहार में इस तरह का वर्ताव न किया जाए। लेकिन पुलिस ने उनकी अनसुनी कर साउंड लदवा लिए। इसके साथ ही वहां बना टेंट भी उखाड़ने के लिए बोल दिया गया। इससे पहले शारदा नगर के पास भी आठ साउंड उठाए गए। रोशन नगर से भी कुछ साउंड उठाए। यह सूचना पहुंचते ही हिंदूु संगठनों में उबाल मच गया। जैसी ही सूचना वाट्अप ग्रुप में शेयर हुई तो सैकड़ों की संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ प्रदर्शन में शामिल हो गई। वार्ड 25 काकादेव नवीन नगर के पार्षद नीरज कुमार कुरील, रामऔतार प्रजापति, राजा पंडित, राजेश भदौरिया, राघवेंद्र भदौरिया, नीरज अवस्थी, आनंद सविता, शुभम गौतम आदि ने सड़क बंद हंगामा किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


शोभा यात्रा न निकालने की दी चेतावनीरावतपुर गांव रामलीला कमेटी के संयोजक पूर्व पार्षद राम औतार प्रजापति ने कहा किसी भी सूरत में शोभा यात्रा नहीं निकालेंगे। जिस तरह पुलिस ने बदतमीजी की है। डीसीपी माफी मांगे और पूरे साउंड वापस कर पुन: बजाने की अनुमति देंगी। इसके बाद ही कमेटी के लोग यात्रा में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि सालों से यात्रा निकाली जा रही है। अभी तक किसी ने आपत्ति नहीं की है। योगी सरकार होने के बावजूद पुलिस रौब दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed