{"_id":"6b0c37adfc6f7cd4aa046fed","slug":"kanpur-rs-16-lakh-siphoned-off-from-retired-officer-s-account-victim-files-a-report-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से 16 लाख पार, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से 16 लाख पार, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sun, 29 Nov 2026 08:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 29 Nov 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
साइबर ठगों ने उद्योग निदेशालय से प्रशासनिक पद से सेवानिवृत्त 90 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से 16 लाख रुपये से अधिक की रकम पार कर दी। उन्होंने काकादेव थाने में साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शारदानगर के क्यू-ब्लॉक निवासी श्यामलाल के मुताबिक उनका बैंक ऑफ बड़ौदा की डीआई ऑफिस कैंपस शाखा में बचत खाता है। हर महीने करीब 45 हजार रुपये पेंशन आती है।
खाते में 16 लाख रुपये से अधिक की रकम जमा थी। 20 नवंबर को वह एफडी कराने बैंक पहुंचे तब खाते में सिर्फ 41 हजार रुपये होने की जानकारी मिली। बैंक कर्मचारियों से जानकारी करने पर पता चला कि उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से रकम निकाली गई है। श्यामलाल का आरोप है कि उन्होंने अपनी जानकारी या सहमति से खाते में यूपीआई की सुविधा सक्रिय नहीं कराई थी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर साइबर टीम से मदद ली जा रही है।