फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Rs 15 lakh stolen from the deserted house of a retired ordnance factory worker

Kanpur: रिटायर्ड ऑर्डनेंस फैक्टरी कर्मी के सुनसान घर से 15 लाख की चोरी, CCTV कैमरे से हुई वारदात की जानकारी

Thu, 28 Aug 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Rs 15 lakh stolen from the deserted house of a retired ordnance factory worker
कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
पनकी में चोरों ने बुधवार रात रिटायर्ड ऑर्डनेंस फैक्टरी कर्मी के सुनसान घर को निशाना बनाकर नकदी, गहने समेत करीब 15 लाख का माल पार कर दिया। वारदात के वक्त गृहस्वामी अपने इलाज के सिलसिले में पूरे परिवार के साथ नोएडा में थे। गुरुवार सुबह मोबाइल से कनेक्ट सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर वारदात का पता चला तो घर के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन


बी-ब्लॉक निवासी सुनील कुमार गुप्ता ऑर्डनेंस फैक्टरी से रिटायर्ड हैं। परिवार में पत्नी और बेटा दीपांशु हैं। कुछ दिन पहले दीपांशु नौकरी के लिए नोएडा चले गए। इस बीच सुनील को किडनी संबंधी बीमारी हो गई। इलाज नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इसी कारण पूरा परिवार नोएडा में ही था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह दीपांशु ने मोबाइल पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो सामान बिखरा हुआ नजर आया। एक रिश्तेदार को फोन कर घर भेजा तो चोरी का पता चला। दीपांशु ने बताया कि घर से नकदी और गहने समेत करीब 15 लाख रुपये का माल गायब है। सूचना पर पनकी थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में घर के अंदर घुसे तीन चोर नजर आ रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed