फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur RPF apprehended eight transgender individuals who were creating a ruckus and harassing passengers

कानपुर: आरपीएफ ने आठ किन्नरों को दबोचा, यात्रियों को परेशान कर मचा रहे थे उत्पात, रेलवे एक्ट में आठ एफआईआर

Fri, 11 Sep 2026 03:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 11 Sep 2026 03:32 PM IST
सार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर हंगामा और उत्पात कर रहे आठ किन्नरों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत आठ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
Kanpur RPF apprehended eight transgender individuals who were creating a ruckus and harassing passengers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा में खलल डालने के आरोप में आरपीएफ ने आठ किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार को दिल्ली छोर के फुटओवर ब्रिज पर गश्त के दौरान आरपीएफ को सभी आपस में न्यूसेन्स करते मिले। जवानों ने उन्हें समझाकर रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने और यात्रियों को असुविधा न देने की हिदायत दी। आरोप है कि इसके बाद भी वे नहीं माने।

विज्ञापन



विज्ञापन



आरपीएफ ने सभी आठ को हिरासत में लेकर रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत कार्रवाई की। मामले में आठ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि किसी तरह की असुविधा या सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तत्काल आरपीएफ कर्मियों या रेलवे हेल्पलाइन को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed