फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rotary Club of Kanpur North organizes mega health camp 900 students students felicitated

Kanpur: रोटरी क्लब ऑफ कानपुर नॉर्थ ने लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 900 छात्रों की जांच संग मेधावी सम्मानित

Mon, 27 Jul 2026 07:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 27 Jul 2026 07:32 PM IST
सार

Kanpur News: रोटरी क्लब ऑफ कानपुर नॉर्थ (डिस्ट्रिक्ट 3110) की ओर से सेंट एलॉयसियस हाई स्कूल, कैंटोनमेंट में 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर पैरास हेल्थकेयर के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

विज्ञापन
Kanpur Rotary Club of Kanpur North organizes mega health camp 900 students students felicitated
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र सम्मानित

विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन 27 जुलाई को आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के गवर्नर रोटेरियन जसबीर सिंह भाटिया ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य को राष्ट्र निर्माण की असली आधारशिला बताया। वहीं पारस हेल्थकेयर के मार्केटिंग हेड नितिन सारस्वत ने विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य और अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवा और छात्रों के सर्वांगीण विकास का संकल्प

प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन अनुप मित्तल ने बताया कि इस सेवा प्रकल्प का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य की देखभाल के साथ-साथ उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहन देना है। क्लब द्वारा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन





गणमान्य नागरिक और क्लब पदाधिकारी रहे मौजूद

समारोह के दौरान क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विष्णु डालमियाँ, सचिव रोटेरियन रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन पदम जालान, मयंक गुप्ता, निशांत वडेरा और क्षितिज अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन और मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed