फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Roof of kutcha house collapsed in rain innocent girl died and sister injured body sent for postmortem

Kanpur: बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी, छह साल की बच्ची की मौत…बहन घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 13 Aug 2025 11:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Aug 2025 11:11 AM IST
सार

Kanpur News: बिधनू के रमईपुर में मंगलवार रात बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसे में छह साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन घायल हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Roof of kutcha house collapsed in rain innocent girl died and sister injured body sent for postmortem
मृतका पीहू और घायल प्रांशी की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिधनू के रमईपुर कस्बे  में मंगलवार रात हुई रिमझिम के दौरान कच्चे मकान की छत गिर गई। इसमें दबकर छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं, उसकी बड़ी बहन घायल हो गई।  रमईपुर निवासी प्रमोद कुरील उर्फ अजय मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी पूजा दो बेटे अंशू (20) व प्रांशू (15), तीन बेटियां अंकिता (18) प्रांशी और पीहू(6) हैं। बड़ा बेटा अंशू शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।

विज्ञापन

Kanpur Roof of kutcha house collapsed in rain innocent girl died and sister injured body sent for postmortem
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

पिता प्रमोद के मुताबिक मंगलवार रात खाना खाने के बाद पत्नी पूजा छप्पर के नीचे सो रही थी। वह तीनों बेटियां और बेटे प्रांशू के साथ पिछले हिस्से के कमरे में सो रहा था। देर रात ढाई बजे के करीब रिमझिम बारिश के दौरान बेटा प्रांशू लघुशंका के उठा। उसी बीच वह भी कमरे से बाहर आ गया। इसी बीच कमरे की कच्ची छत भरभरा कर अचानक गिर गई। बेटी अंकिता किनारे की तरफ सो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Roof of kutcha house collapsed in rain innocent girl died and sister injured body sent for postmortem
बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी - फोटो : amar ujala

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इससे वह सुरक्षित बच गई। वहीं, प्रांशी और पीहू मलबे में दबकर घायल हो गई। चीखपुकार मचने पर पड़ोसियों की मदद से घायल बेटियों को मलबे से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से बिधनू सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने पीहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने प्रांशी को खतरे से बाहर बताया ।घटना की जानकारी पर कानूनगो रामभवन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed