फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Robots make patients exercise in Hallet brain stroke spinal surgery etc patients will be rehabilitated

Kanpur: हैलट में रोबोट कराएगा रोगियों को व्यायाम, ब्रेन स्ट्रोक…रीढ़ की सर्जरी आदि रोगियों का होगा पुुनर्वास

Tue, 21 Oct 2025 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Oct 2025 10:49 AM IST
सार

Kanpur News: हैलट के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के पीएमआर विभाग में जल्द ही एआई-युक्त रोबोट से रोगियों का पुनर्वास किया जाएगा। 80 लाख रुपये के उपकरण मंगाए गए हैं। यह रोबोट पक्षाघात और सर्जरी के बाद रोगियों की मांसपेशियों की कमजोरी का पता लगाकर सटीक व्यायाम कराएगा।

विज्ञापन
Kanpur Robots make patients exercise in Hallet brain stroke spinal surgery etc patients will be rehabilitated
हैलट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हैलट के मल्टी सुपर स्पेशियलटी हॉस्पिटल एंड पीजीआई के फिजिकल मेडिकल रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग में रोगियों को रोबोट व्यायाम कराएगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) युक्त रोबोट यह पता कर लेगा कि मांसपेशियों में कितनी कमजोरी और कितना और कौनसा व्यायाम कराना है। पीएमआर में रीढ़, अस्थि आदि की सर्जरी के बाद रोगियों को आने वाली कमजोरी दूर की जाएगी।

विज्ञापन

ब्रेन स्ट्रोक, पक्षाघात, सिर की चोट, रीढ़ की चोट, मस्तिष्क के ऑपरेशन, स्पाइनल कॉर्ड में दिक्कत, हाथ-पैर की हड्डी टूटने के रोगियों को ठीक होने के बाद कमजोरी रहती है। इससे उन्हें सामान्य कार्य करने में दिक्कत आती है। ऐसे रोगियों का पीएमआर विभाग में पुनर्वास किया जाएगा। न्यूरो साइंसेस विभाग के प्रमुख और पीजीआई के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि पीएमआर विभाग में संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। अभी 80 लाख रुपये कीमत के उपकरण मंगाए गए हैं।

विज्ञापन

रोगियों को व्यायाम कराएंगे रोबोट
उन्होंने बताया कि इन उपकरणों से व्यायाम कराकर रोगियों के हाथ-पैर की कमजोरी दूर की जाएगी। रोगियों के पैरों और हाथों की कमजोर मांसपेशियों को विशेष व्यायाम कराकर दूर किया जाएगा। इसके अलावा रोबोट भी मंगाए जाएंगे। रोबोट रोगियों को व्यायाम कराएंगे। इन रोबोट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की व्यवस्था रहेगी। रोबोट में हाथ-पैर डालते ही मांसपेशियों की कमजोरी की सही जानकारी मिल जाएगी। उसी के अनुसार रोबोट व्यायाम कराएगा।

विभाग का एक अलग वार्ड है
उन्होंने बताया कि रोबोट व्यायाम भी तय करेगा। रोगी के लिए जो व्यायाम उपयुक्त होगा उसी का अभ्यास कराया जाएगा। रोबोट में मानव चूक की गुंजाइश नहीं रहेगी। डॉ. सिंह ने बताया कि विभाग का एक अलग वार्ड है। इसमें रोगियों को भर्ती किया जाएगा। पुनर्वास होने के बाद रोगी को उसके लिए उपयुक्त प्रोफेशन और योजनाओं के संबंध में भी विशेषज्ञ जानकारी देंगे, जिससे वह अपना जीवन यापन कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed