{"_id":"63abe8857ca82b1eab73e6d2","slug":"kanpur-robbery-no-clue-of-thieves-interrogation-of-suspects-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Robbery: चोरों का नहीं लगा सुराग, संदिग्धों से पूछताछ जारी, एसबीआई में 94 लाख का सोना हुआ था चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Robbery: चोरों का नहीं लगा सुराग, संदिग्धों से पूछताछ जारी, एसबीआई में 94 लाख का सोना हुआ था चोरी
Wed, 28 Dec 2022 12:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Dec 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
kanpur bank robbery
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एसबीआई की भौंती शाखा में सुरंग खोदकर 94 लाख का सोना चोरी करने के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। लगातार संदिग्धों से पूछताछ जारी है। मंगलवार को पुलिस ने आठ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था, जिसमें से तीन किसानों को छोड़ दिया है। बाकियों से जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है। गुरुवार रात को बैंक में सुरंग बनाकर चोर दाखिल हुए थे। वहां रखा 1.812 किलो सोना पार कर ले गए थे। दूसरे दिन पुलिस को जानकारी हुई थी। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के जरिये सुराग तलाशा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन