{"_id":"6ab8d699f15bfb7ecd012824","slug":"kanpur-roads-in-ghatampur-turned-into-ponds-administration-swung-into-action-following-severe-waterlogging-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: घाटमपुर में सड़कें बनी तालाब, भारी जलभराव के बाद जागा प्रशासन, जेसीबी से चोक नाला कराया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: घाटमपुर में सड़कें बनी तालाब, भारी जलभराव के बाद जागा प्रशासन, जेसीबी से चोक नाला कराया साफ
Sun, 27 Sep 2026 02:11 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:11 PM IST
सार
Kanpur News: पतारा कस्बे में बदहाल जल निकासी व्यवस्था के कारण सड़कों से लेकर खेतों तक भारी जलभराव हो गया। मामले में एसडीएम के कड़े निर्देशों पर ग्राम प्रधान और राजस्व टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। स्टेशन रोड की मुख्य पुलिया और रायपुर रोड के चोक नालों से गाद व कचरा निकलवाकर जल निकासी शुरू कराई गई।
विज्ञापन
चोक नाला साफ करती जेसीबी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर के पतारा कस्बे में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के चलते सड़कों से लेकर खेतों तक तालाब जैसा नजारा बन गया। भीषण जलभराव और स्थानीय ग्रामीणों की बढ़ती शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। स्थिति की गंभीरता को देखते एसडीएम के निर्देश पर ग्राम प्रधान राम भजन और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से चोक पड़े नालों की सफाई का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही परेशानी के बीच ग्राम प्रधान राम भजन और लेखपाल राजीव अवस्थी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में स्टेशन रोड के सामने स्थित मुख्य पुलिया और रायपुर रोड के किनारे बने नालों से भारी मात्रा में सिल्ट (गाद) और कचरा बाहर निकलवाया गया, ताकि पानी का बहाव सुचारू हो सके। एसडीएम अविचल प्रताप ने बताया कि अभी वर्तमान समस्या को देखते हुए जल निकासी कराई जा रही है। इसके बाद पक्का नाला बनाने का लेखपाल और सचिव को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन