फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road Protest: SP Leader Plants Paddy in Waterlogged Potholes

कानपुर: सड़क के गड्ढों में धान रोपकर सपा ने किया विरोध, बोली- बारिश में खुल गई विकास की पोल

Fri, 11 Sep 2026 05:33 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 11 Sep 2026 05:33 PM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर तहसील क्षेत्र के विषधन कस्बे में बारिश के बाद जर्जर सड़क पर हुए जलभराव को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Kanpur Road Protest: SP Leader Plants Paddy in Waterlogged Potholes
सड़क के गड्ढों में रोपा धान, सपा ने किया प्रदर्शन - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

लखनऊ-इटावा राजमार्ग से मकनपुर होते हुए विषधन जाने वाले मार्ग की बदहाली के विरोध में सपा की पूर्व बिल्हौर विधानसभा प्रभारी रचना गौतम ने समर्थकों के साथ सड़क के गड्ढों में धान रोपकर विरोध जताया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

विज्ञापन

लखनऊ-इटावा राजमार्ग से मकनपुर-विषधन होकर गुजरने वाले इस मार्ग की कई वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क जगह-जगह जर्जर हो गई है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की मरम्मत को लेकर कई बार मांग की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों में धान रोपकर जताया विरोध

शुक्रवार को रचना गौतम समर्थकों के साथ विषधन कस्बे में पहुंचीं। उन्होंने जर्जर सड़क पर जलभराव वाले गड्ढों में धान रोपकर सड़क की बदहाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

रचना गौतम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़कें विकास की तस्वीर दिखाने के बजाय अपनी बदहाली बता रही हैं। उन्होंने सरकार की कथनी और करनी पर सवाल उठाते हुए सड़क निर्माण में कमीशनखोरी का आरोप लगाया।

सड़क मरम्मत की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में इस मार्ग की स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ग्रामीण लंबे समय से मार्ग की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान रचना गौतम ने राम मंदिर के चंदे को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि सरकार अपनी नीतियों और कार्यप्रणाली के कारण जनता की नजरों से उतर चुकी है। उनके बयान पर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने जर्जर मार्ग की जल्द मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed