फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road Accident  youth crushed to death by a roadways bus body sent for post mortem

कानपुर सड़क हादसा: शिवराजपुर में रफ्तार का कहर, रोडवेज बस ने कुचलकर युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 18 Sep 2026 11:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 18 Sep 2026 11:58 AM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर थाना क्षेत्र स्थित ऊधौ निवादा गांव के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Road Accident  youth crushed to death by a roadways bus body sent for post mortem
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हाईवे पर ऊधौ निवादा गांव के सामने एक रोडवेज बस ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवक शिवराजपुर के ऊधौ निवादा गांव के सामने हाईवे से गुजर रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही शिवराजपुर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात को सुचारु कराया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed