{"_id":"5878e32c4f1c1b1729babdcd","slug":"kanpur-results-can-surprise-four-constituencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंका सकते हैं कानपुर की इन चार विधानसभा सीटों के परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंका सकते हैं कानपुर की इन चार विधानसभा सीटों के परिणाम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 14 Jan 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन 2017 के चुनाव में शहर और देहात की कुछ विधानसभा सीटों पर 2012 के परिणाम को देखते काफी रोमांचक मुकाबला होने के आसार हैं। कानपुर महानगर और ग्रामीण क्षेत्र की दो-दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस, भाजपा, बसपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों में काफी कम अंतर से जीत-हार हुई थी। जिसकी चर्चा पूरे पांच साल तक हुई। अब चुनावी माहौल में एक बार फिर इन सीटों पर लोगों की निगाहें लगी हैं।
बिठूर और घाटमपुर दो ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां पर जीत हार का अंतर 700 और उससे कम वोट से हुआ था। जबकि विधानसभा सीट किदवई नगर और भोगनीपुर में प्रत्याशियों के बीच जीत हार का अंतर दो और चार हजार वोट के बीच रहा। इसमें सबसे ज्यादा चर्चित सीट किदवई नगर मानी जाती है। जहां पर कांग्रेस नेता अजय कपूर को बहुत कम वोट से जीत हासिल हुई थी। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के प्रत्याशी विवेकशील शुक्ल को पूरा भरोसा था कि ब्राह्मण बहुल इस सीट पर उन्हें जीत हासिल होगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। विवेकशील का कहना है कि भितरघात की वजह से वह यह चुनाव हार गए। इस बार यदि मौका मिलता है तो कई गुना अंतर से जीत हासिल करेंगे। इसी तरह मात्र 700 वोट से जीतने वाले बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुनींद्र शुक्ला का कहना है कि पिछली बार उनके लिए यह सीट नई थी, इसी वजह से चूक हुई थी। बिठूर और भोगनीपुर में दूसरे नंबर पर रहे बसपा के प्रत्याशियों की हार भी चौंकाने वाली रही।
इन सीटों पर रहा कम जीत हार का अंतर
किदवई नगर विधानसभा....
2012 चुनाव वर्तमान विधायक का ब्योरा
वर्तमान विधायक : अजय कपूर कांग्रेस
कुल वोट मिले : 63,400
2012 चुनाव रनरअप प्रत्याशी का ब्योरा
निकटतम प्रतिद्वंद्घी : विवेकशील शुक्ला बीनू, भाजपा
कुल वोट मिले : 61,373
हार जीत का अंतर---2027 वोट
बिठूर विधानसभा....
2012 चुनाव वर्तमान विधायक का ब्योरा
वर्तमान विधायक : मुनींद्र शुक्ला, सपा
कुल वोट मिले : 61,081
2012 चुनाव रनर अप प्रत्याशी का ब्योरा
निकटतम प्रतिद्वंदी : डॉ. राम प्रकाश कुशवाहा, बसपा
कुल वोट मिले : 60,410
हार जीत का अंतर---671 वोट मात्र
घाटमपुर विधानसभा...
2012 चुनाव वर्तमान विधायक का ब्योरा
वर्तमान विधायक : इंद्रजीत कोरी, सपा
कुल वोट मिले : 50,669
2012 चुनाव रनर अप प्रत्याशी का ब्योरा
निकटतम प्रतिद्वंद्वी : सरोज कुरील, बसपा
कुल वोट मिले : 49,969
हार जीत का अंतर--700 वोट मात्र
भोगनीपुर विधानसभा...
2012 चुनाव वर्तमान विधायक का ब्योरा
वर्तमान विधायक : योगेंद्र सिंह पाल, सपा
कुल वोट मिले : 57,000
2012 चुनाव रनर अप प्रत्याशी का ब्योरा
निकटतम प्रतिद्वंद्वी : धर्मपाल भदौरिया, बसपा
कुल वोट मिले : 53,000
हार जीत का अंतर....4,300