फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Reports First Swine Flu Death as Infection Spreads to Kannauj and Unnao

यूपी : कानपुर में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, उन्नाव में मिले सात संक्रमित; कन्नौज में बढ़ा खतरा

Sun, 06 Sep 2026 02:09 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 06 Sep 2026 02:09 PM IST
सार

Kanpur Reports First Swine Flu Death: स्वाइन फ्लू (एच1एन1) संक्रमण ने कानपुर मंडल में दस्तक दे दी है। कानपुर में संक्रमण से पहली मौत सामने आई है।

विज्ञापन
Kanpur Reports First Swine Flu Death as Infection Spreads to Kannauj and Unnao
जानलेवा हुआ स्वाइन फ्लू संक्रमण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय ग्राम प्रधान शिवम की एक सितंबर को मौत हो गई थी। पांच सितंबर को आई जांच रिपोर्ट में मौत की वजह स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं उन्नाव में सात संक्रमित मिलने और कन्नौज में भी संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

चार दिन इलाज के बाद मौत

कन्नौज के तेरा जाकेट (गुरसहायगंज) निवासी शिवम को 28 अगस्त को पेट दर्द और फेफड़ों में पानी भरने की शिकायत पर कानपुर के शारदा नगर स्थित अनुराग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचते ही उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया और डॉक्टर उसकी हालत में सुधार होने की बात कहते रहे। इस दौरान इलाज के लिए करीब दो लाख रुपये जमा कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, एक सितंबर को जब वे मरीज को देखने पहुंचे तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। उसी रात करीब नौ बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और पोस्टमार्टम की मांग की।

विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्वाइन फ्लू संक्रमण सामने आई। अस्पताल की ओर से निजी पैथोलॉजी में कराई गई जांच में भी एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि होने की बात सामने आई है। हालांकि अस्पताल संचालक अनुराग सेंगर ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को नकारते हुए कहा कि मरीज का इलाज नियमों के अनुसार किया गया।

स्टाफ और संपर्क में आए लोगों की होगी जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने अलर्ट जारी करते हुए अनुराग हॉस्पिटल के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों की स्वाइन फ्लू जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मृतक के संपर्क में आए परिजनों और ग्रामीणों के सैंपल लेने के लिए कन्नौज स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी सूचना दी गई है।

हैलट में संदिग्ध मरीज की हालत गंभीर

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में कानपुर देहात का एक संदिग्ध मरीज भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है और सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा दो अन्य संदिग्ध मरीज बुखार और सांस लेने में परेशानी के चलते भर्ती किए गए हैं। एक मरीज कांशीराम अस्पताल से भी रेफर होकर आया है। चारों मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

उन्नाव में सात मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
जिले में लगातार एच1एन1 संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों को फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में अब संभावित मरीजों की स्वाइन फ्लू जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed