{"_id":"637a4f49617ef62e9c721fba","slug":"kanpur-report-on-four-for-attacking-two-constables-in-bikru","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बिकरू में दो दरोगाओं पर हमला करने में चार पर रिपोर्ट, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बिकरू में दो दरोगाओं पर हमला करने में चार पर रिपोर्ट, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित
Sun, 20 Nov 2022 09:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:43 PM IST
सार
बिल्हौर में बिकरू से सटे कांशीराम नेवादा गांव के पास दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने पुलिस पर हमला किया था। मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिल्हौर में बिकरू पुलिस चौकी क्षेत्र के कंजती मोड़ पर शनिवार शाम दो दरोगाओं पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। बिकरू पुलिस चौकी के प्रभारी अनूप कुमार गौतम व दरोगा शैलेंद्र सिंह राघव शनिवार शाम कंजती मोड़ पर स्थित शराब ठेके पर शराबियों के हंगामा करने की सूचना पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
वहां मौजूद शराबियों को खदेड़ने के बाद दोनों दरोगा पुलिस चौकी लौट रहे थे। रास्ते में बिकरू और कांशीराम नेवादा गांव के पास सुनसान सड़क पर तीन बाइकों पर सवार छह लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया था। दोनों ने खेत में छिपकर जान बचाई थी। उनकी सूचना पर जब थाने से पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
दरोगा शैलेंद्र राघव की तहरीर पर गांव के कोमल, अविरल, मंगल और छोटे के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व गालीगलौज करने सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौबेपुर थानाध्यक्ष जगदीश पांडेय ने बताया कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन